{"_id":"5f4ff7278ebc3e53317170b9","slug":"to-protect-rafale-from-bird-hits-ambala-admn-told-to-clean-up-litter-near-iaf-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल को परिंदों से 'खतरा', एयरबेस के आसपास गंदगी साफ करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल को परिंदों से 'खतरा', एयरबेस के आसपास गंदगी साफ करने को कहा
Thu, 03 Sep 2020 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rafale jet at ambala airbase
- फोटो : पीटीआई
राफेल लड़ाकू विमानों को परिंदों ने चुनौती पेश कर दी है। अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल लड़ाकू विमानों को आए एक महीना बीत जाने के बाद शहरी निकाय निदेशक ने जिला प्रशासन को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें एयरबेस के आसपास से गंदगी दूर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
चिट्ठी में कहा गया है कि एयरबेस के आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में गंदगी होने से विमानों को गंभीर खतरा हो सकता है। गौरतलब है कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह इसी चिंता के मद्देनजर ठोस कचरे के प्रबंधन को लेकर मुख्य सचिव, हरियाणा को एक पत्र लिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्र में कहा गया था कि वायु सेना अधिकारियों और स्थानीय नगर निगम के बीच हवाई अड्डे के आसपास कूड़ा-कचरा कम करने को लेकर तीन बैठकें हो चुकी हैं। प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कचरे के प्रबंधन को लेकर योजना लागू करनी चाहिए।
चिट्ठी में यह भी सुझाया गया था कि किन तरीकों से कूड़ा-कचरा कम किया जा सकता है। इस पर उपायुक्त ने कहा था कि आदेश लागू किए जाएंगे।