फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tips for board exams : Leave worries.. Regular practice will bring good marks in the exam

बोर्ड परीक्षाओं के लिए टिप्स : चिंता छोड़िए.. नियमित अभ्यास से परीक्षा में आएंगे अच्छे अंक

Sat, 06 Mar 2021 03:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
Tips for board exams : Leave worries.. Regular practice will bring good marks in the exam
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं विज्ञान की परीक्षा 15 मई को है। ऐसे में विद्यार्थियों को विज्ञान के पेपर में अच्छे अंक लाने के लिए उचित मार्गदर्शन और तैयारी की रणनीति की जरूरत होती है। इसके लिए शिक्षा विभाग की विज्ञान की विशेषज्ञ ईशु गुप्ता से परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव जाने। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के एक उचित अध्ययन योजना होनी चाहिए। अभी भी परीक्षा के लिए ढाई महीने से ज्यादा का समय बचा है, विद्यार्थी मार्च में अपना पूरा पाठ्यक्रम अच्छे से याद कर लें। इसके बाद अप्रैल में पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों और सीबीएसई के सैंपल पत्रों हल करें। इससे विद्यार्थियों का अभ्यास होगा। जितना अधिक पेपर हल कर अभ्यास करेंगे, उतनी ही तैयारी अच्छी होने के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
1. तैयारी शुरू करने से पहले अच्छी समय सारिणी आपकी तैयारी को आसान बनाएगी।
2. एकांत में पढ़ने बैठे और पढ़ने के बाद एक बार बिना किताब देखें उसे जरूर दोहराएं जिससे आपको पता चल सके कि आपको संबंधित टॉपिक कितना समझ आया है।
3. जो पाठ आसान लगते हैं, उन्हें पहले और कठिन पाठों को बाद में तैयार करें। आधा पाठ्यक्रम खत्म होने पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई बार कठिन पाठ याद करने के चक्कर में तनाव बढ़ जाता है और दोहराव नहीं हो पाता।
विज्ञापन

4. पाठ्यक्रम का जो हिस्सा सीबीएसई ने कम कर दिया है, उसे नहीं पढ़ें।
5. विज्ञान में न्यूमेरिकल्स और रासायनिक सूत्र की लिखकर तैयारी करें।
6. परीक्षा की रूपरेखा समझने के लिए सीबीएसई के सैंपल पेपर हल करें।
7. कोशिश करें कि सारा पाठ्यक्रम याद करने के बाद कम से कम दो सैंपल पेपर हल शिक्षक से जांच करवाएं और अपनी गलतियां तलाश करें।
8. महत्वपूर्ण बिंदुओं का फ्लो चार्ट बना लें। इससे अंतिम समय में दोहराव में मुश्किल नहीं होगी।
9. एनसीईआरटी के सभी पाठ ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि कई बार सीधे प्रश्न पूछने की बजाय पाठ के अंदर से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित प्रश्न पूछ लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10. इस बार पाठ्यक्रम कम होने के कारण ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। इसलिए एकाग्रता और ध्यान लगाकर पढ़ाई करेंगे तो आसानी से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
इन महत्वपूर्ण विषयों को जरूर पढ़ें
- ब्लीचिंग पाउडर, बेकिंग और वाशिंग सोडा और प्लास्टर ऑफ पेरिस के रासायनिक सूत्र
- धातुओं व गैर धातुओं के गुण और रिजनिंग प्रश्न
- कार्बन और उसके यौगिक (कोवालेंट बॉंडिंग इन कार्बन)
- कॉम्बिनेशन और डिस्प्लेसमेंट पर आधारित रिएक्शन
- मेंडेलिव पैरियोडिक टेबल
- जैव प्रक्रम अच्छे से विस्तार से पढ़े
- फूल की संरचना चित्र सहित
- प्रजनन और महिला स्वास्थ्य पर आधारित प्रश्न
- मेंडल का योगदान
- किरणों के चित्र और न्यूमेरिकल
- ओम नियम, फ्लेमिंग बायां और दायां हस्त नियम, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन
- इकोसिस्टम, ओजोन, बायोडिग्रेडेबल और नॉन बायोडिग्रेडेबल सब्सटांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed