फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tipper collides with truck while saving car, two cars collide

Chandigarh News: कार को बचाते हुए ट्रक से टकराकर पला टिप्पर, दो कारें टकराई

Tue, 09 Jul 2024 06:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Tipper collides with truck while saving car, two cars collide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। बनूड़ रोड पर लांडरा की ओर से आ रहा बजरी से भरा एक टिप्पर अचानक डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर खरड़ की ओर से आ रहे एक ट्रक से टकरा कर सड़क के बीचोबीच पलट गया, जिससे ट्रक में लदी बजरी सड़क पर बिखर गई और और खरड़ से बनूड़ जाने वाला ट्रैफिक जाम हो गया।

जानकारी के अनुसार खरड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार जब आदर्श नगर डिवाइडर के कट पर पहुंची तो उसने अचानक बिना इंडिकेडर दिए यू टर्न ले लिया। इससे अचानक सामने कार आती देख बजरी से भरे टिप्पर चालक ने टिप्पर को दाईं ओर मोड़ दिया और बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर पलट गया। डिवाइडर पार करने से पहले टिप्पर अपने आगे मुड़ रही कार के पिछले हिस्से से भी टकराया, जबकि दूसरी ओर ट्रक से टकराने के बाद ट्रक के पीछे आ रही एक कार भी ट्रक से टकरा गई। संयोगवश इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी लांडरा रोड पर पलटा बजरी का टिप्पर हटाया नहीं गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed