फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Timings of government schools will change in Chandigarh from November 1

Chandigarh: एक नवंबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया शेड्यूल

Sat, 22 Oct 2022 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

डबल शिफ्ट के स्कूलों में छठी से बारहवीं तक के शिक्षकों का समय मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह सात बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 10 मिनट और छात्रों के लिए समय सुबह आठ बजे से दोपहर सवा एक बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Timings of government schools will change in Chandigarh from November 1
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का समय एक नवंबर से बदलने जा रहा है। सर्दियों का मौसम आते ही शिक्षा विभाग की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार सिंगल शिफ्ट के स्कूलों का समय पहली से बारहवीं तक के शिक्षकों का समय सुबह आठ बजकर 10 मिनट से दोपहर ढाई बजे रहेगा। वहीं, छठी से बारहवीं के बच्चों का सुबह आठ बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन


सिंगल शिफ्ट के स्कूलों में पहली से पांचवीं तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह आठ बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर एक बजकर 20 मिनट तक रहेगा। डबल शिफ्ट के स्कूलों में छठी से बारहवीं तक के शिक्षकों का समय मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह सात बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 10 मिनट और छात्रों के लिए समय सुबह आठ बजे से दोपहर सवा एक बजे तक रहेगा। वहीं, इवनिंग शिफ्ट में शिक्षकों के लिए समय सुबह 10 बजकर 50 मिनट से शाम पांच बजकर 10 मिनट और बच्चों के लिए दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा। यह शेड्यूल 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed