{"_id":"ae227c058e181b25e77a0b8705099416","slug":"time-table-of-train-will-change-from-september-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की टाइमिंग में 1 सितंबर से फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की टाइमिंग में 1 सितंबर से फेरबदल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से ट्रेनों की टाइमिंग में हो रहे बदलाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब एक सितंबर से टाइमिंग में फेरबदल किया जाएगा और 31 अगस्त तक पुरानी टाइमिंग ही लागू होगी।
विज्ञापन
वीरवार को उत्तर रेलवे ने यह घोषणा की। एक सितंबर से चंडीगढ़ की दो ट्रेनों की टाइमिंग बदल रही है। ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 5 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन
अभी ये ट्रेन सुबह 7:23 बजे चंडीगढ़ आती है और 7: 33 बजे रवाना होती है। एक सितंबर से ये सुबह 7.30 बजे चंडीगढ़ आएगी और 7: 38 बजे रवाना होगी।
इसी तरह एक सितंबर से चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस (12232) चंडीगढ़ से रात को 9.10 बजे चलेगी। अभी ये रात को 8.50 बजे चलती है।