{"_id":"5e4d90888ebc3ef2481fdbd2","slug":"tik-tok-videos-banned-at-shri-kartarpur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में टिकटॉक वीडियो बनाने पर लगी पांबदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान: गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में टिकटॉक वीडियो बनाने पर लगी पांबदी
Thu, 20 Feb 2020 02:15 AM IST
ajay kumar
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
श्री करतारपुर गुरुद्वारा साहिब
- फोटो : Social Media
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में टिकटॉक पर लगाई पाबंदी के बाद पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में टिकटॉक व अन्य शूटिंग पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
भारत सहित कई देशों से आने वाले श्रद्धालुओं को टिकटॉक पर लगाई पाबंदी की जानकारी देने के लिए गुरुद्वारा साहिब परिसर के कई स्थानों पर होर्डिंग लगा दिए गए हैं। पंजाबी, उर्दू व इंग्लिश में लगाए इन होर्डिंग पर लिखा है की टिकटॉक बनाना सख्त मना है। होर्डिंग के सबसे ऊपर बनाये गए टिकटॉक के लोगो पर क्रॉस का निशान लगा दिया गया है।
विज्ञापन
बीते कुछ दिन पूर्व गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की पावन परिक्रमा में एक युवक ने साइक्लिंग की थी। जिसका डीएसजीपीसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई सिख गणमान्य लोगों ने विरोध किया था। जानकरी के अनुसार गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाली संगत वीडियोग्राफी के साथ-साथ टिकटॉक बनाने में सक्रिय हो गए थे।
विज्ञापन
इस कारण मर्यादाओं का हनन हो रहा था। गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए गए कई श्रद्धालुओं ने वहां के मुख्य ग्रंथी गोबिंद सिंह से इस बाबत शिकायत भी की थी। गोबिंद सिंह ने मामला सतवंत सिंह के समक्ष रखा, इसके बाद ही यह निर्णय किया गया है।
पाक सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यह फैसला उस समय लिया, जब जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरजीत सिंह एक सप्ताह के पाकिस्तान दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में भी माथा टेकने जायेंगे।
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में टिकटॉक बनाने की बड़ी घटनाओं के बाद ज्ञानी हरजीत सिंह ने कहा था कि यदि यह घटनाएं न रुकी तो श्री दरबार साहिब में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लग सकती है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह के इस बयान के बाद एसजीपीसी ने सचखंड के महत्वपूर्ण स्थानों पर टिकटॉक न बनाने के लिए पोस्टर लगाए थे।