फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tight security arrangements on the night of 31 December... 1300 policemen including 10 DSPs, 16 SHOs will be deployed

Chandigarh News: 31 दिसंबर की रात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम... 10 डीएसपी, 16 एसएचओ समेत 1300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Mon, 30 Dec 2024 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements on the night of 31 December... 1300 policemen including 10 DSPs, 16 SHOs will be deployed
चंडीगढ़। ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की रात को शहर में यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। नए साल पर हुल्लड़बाजी को रोकने के लिए 10 डीएसपी, सभी 16 एसएचओ सहित 1300 पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए जाएंगे, जिसमें ट्रैफिक पुलिस, क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल के पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने क्लब संचालकों के साथ बैठक कर सख्त हिदायतें दी हैं कि क्लब में आने-जाने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र चेक किया जाए। अच्छे से चेकिंग के बाद ही क्लब में एंट्री की जाए। किसी भी तरह की नुकीली चीज या हथियार क्लब में न जाए। पुलिस खुद क्लबों के बाहर तैनात रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और मुख्य सड़कों पर वाहन पार्क न करें। नए साल 2025 की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक पुलिस शहर में यातायात उल्लंघन के खिलाफ एक विशेष अभियान भी चलाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं वरना गाड़ी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में लगेंगे 40 नाके, स्पेशल टीमें भी रहेंगी तैनात
नए साल पर रात के समय ट्रैफिक पुलिस शहर इंटरनल और बाहरी 40 नाके लगाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने रात दो बजे तक सेक्टर- 7, 8, 9 और 10 के अंदरूनी बाजार, सेक्टर-10 में म्यूजियम और आर्ट गैलरी के सामने वाली सड़क और अरोमा लाइट पॉइंट से डिस्पेंसरी के छोटे चौक तक रात 10 बजे से प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र घोषित कर दिया। शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए स्पेशल टीमें भी तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात महिलाओं के लिए पिक एंड ड्रॉप की रहेगी सुविधा
शहर में महिलाओं की सहायता के लिए महिला निरीक्षकों की देखरेख में एक विशेष ‘महिला पुलिस दस्ता’ का गठन किया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके अलावा 31 दिसंबर की रात को महिलाओं को पिक-एंड-ड्रॉप सुविधा प्रदान करने के लिए शहर के आठ प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस अधिकारियों के साथ पीसीआर वाहन तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जिन सेक्टरों में वाहन प्रतिबंध लगाए जाएंगे, वहां के निवासियों से आग्रह है कि वे आवाजाही की सुविधा के लिए वैध पहचान पत्र और निवास प्रमाण ले जाएं। इसके अलावा, एलांते मॉल, औद्योगिक क्षेत्र फेज- 1 के आसपास यातायात को वन-वे प्रणाली में नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed