फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tight security around dera, search likely to begin today

आज तैयार की जाएगी डेरा में सर्च अभियान की रूपरेखा, 60 वीडियोग्राफर किए बुक

Thu, 07 Sep 2017 07:22 PM IST
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 07 Sep 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Tight security around dera, search likely to begin today
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साध्वी यौन शोषण प्रकरण में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह 12 दिन से रोहतक जेल में बंद हैं, वहीं अदालत के आदेश पर डेरे की तलाशी का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट की ओर नियुक्त कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार पंवार के सिरसा पहुंचने के बाद ही डेरा में सर्च अभियान की रूपरेखा तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन दूसरी तैयारियों में जुटा हुआ है। सर्चिंग के दौरान आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा और इस अभियान की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, जिसके लिए 60 वीडियोग्राफर बुक किए गए हैं। उधर, डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां ने कहा वे डेरे में सर्च अभियान के लिए प्रशासन के साथ हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर एकेएस पंवार वीरवार को सुबह सिरसा पहुंच सकते थे। उनके ठहरने की व्यवस्था सीडीएलयू के फैकल्टी हाउस या पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में की जा सकती है। प्रशासन की ओर से उन्हें कड़ी सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। बताया गया कि इसके बाद में वे अधिकारियों की बैठक लेकर सर्च अभियान की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन


पहले डेरा के नक्शे का अध्ययन कर उसे अलग अलग सेक्टर में बांटकर सेक्टर प्रभारी  नियुक्त किए गए जाएंगे। उनके आधीन कार्य करने वाले अच्छे कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डेरा की पैमाइश के लिए पटवारी और कानूनगो की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। हर टीम के साथ सेना और अर्द्धसैनिक बल के जवान होंगे। सबसे पहले डॉग स्क्वायड अपना कार्य करेगा। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता कमान संभालेगा। बाद में सर्च टीम जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

Tight security around dera, search likely to begin today
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
बताया गया कि पुराने और नया डेरा में एक साथ सर्च अभियान चलाया जाएगा, लेकिन फोकस नया डेरा ही रहेगा। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। जिसके लिए अब तक 60 वीडियोग्राफर को हायर किया जा चुका है। ताले तोड़ने के लिए 22 लुहारों की सेवाएं ली जाएंगी। 50 सदस्यीय बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सिरसा में पहुंच चुका है। 40 स्वैट कामांडो का दस्ता थी सिरसा पहुंच चुका है। सेना और अर्द्धसैनिक बल की 41 कंपनिया डेरा डाले हुए है। माना जा रहा है कि टीम का फोकस अवैध हथियार, आपत्तिजनक वस्तु, प्रापर्टी, अवैध प्रापर्टी रहेगी। डेरा में कु छ संभावित स्थानों पर खुदाई करवाई जाएगी क्योंकि आरोप है कि डेरा में अनेक नरकंकाल दबे हुए हैं।

डेरा के सर्च अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन क ी ओर से पूरी सख्ती बरती जाएगी। फोर्स अभी से ही सख्त रवैया अपनाए हुए है। पहले कर्फ्यू ग्रस्त गांव में किसान खेतों की ओर आ जा रहे थे पर अब सख्ती कर दी गई है। बाजेका की ओर से नेजिया तिराहे के कई स्थानों पर फोर्स तैनात की गई है। नेजिया टी-प्वाइंट से डेरा की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से सील किया हुआ है। उधर, सिरसा में ऑपरेशन के लिए एक आईएएस और तीन आईपीएस को जिम्मा सौंपा गया है। सर्च अभियान का जिम्मा आईजी हिसार रेंज अमिताभ ढिल्लो और सिरसा डीसी प्रभजोत सिंह को सौंपा गया है। वहीं, एसपी अश्विन शैणवी के साथ दो और आईपीएस अधिकारी भी सर्च  ऑपरेशन में सहयोग करेंगे। जिन दो आईपीएस अधिकारियों को सिरसा भेजा है उनमें आईपीएस विरेंद्र विज और दीपक गहलावत के नाम शामिल हैं। 

दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां का कहना है कि वे डेरे में सर्च अभियान के लिए प्रशासन के साथ हैं। डेरे की सारी संपत्ति वैध है। वहां पर किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं है।  प्रशासन को हमने सारे सबूत दे दिए हैं। डेरे के नाम जो लाइसेंसी हथियार थे, उन्हें थाना सदर में जमा करवा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed