फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tiffin bomb found near Burail Jail in chandigarh

चंडीगढ़ में हड़कंप: जांच के दौरान बुड़ैल जेल की दीवार के पास मिला टिफिन बम, मौके पर पहुंची आर्मी

Sun, 24 Apr 2022 03:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 03:27 AM IST
सार

यह बम ठीक उसी जगह पर मिला है, जहां साल 2004 में एक सुरंग मिली थी। इस सुरंग से बेअंत सिंह के हत्यारे फरार हो गए थे, जो बाद में पकड़े गए थे।

विज्ञापन
Tiffin bomb found near Burail Jail in chandigarh
बुड़ैल जेल के पास बम की सूचना के बाद जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 51 स्थित बुड़ैल जेल की पिछली दीवार के पीछे शनिवार शाम विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से डेटोनेटर, तार और कुछ जली हुई सामग्री मिली। पुलिस ने जांच के लिए सेना को भी बुलाया। सेना की टीम ने बम को सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह लैब में विस्फोटक सामग्री की जांच होगी। एसएसपी कुलदीप चहल ने माना कि यह टिफिन बम है। बाकी जांच के बाद सारी बातें साफ होंगी। यह बम ठीक उसी जगह पर मिला है, जहां साल 2004 में एक सुरंग मिली थी। इस सुरंग से बेअंत सिंह के हत्यारे फरार हो गए थे, जो बाद में पकड़े गए थे। जेल में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भ्यौरा समेत पांच आतंकवादी और पंजाब के कई नामी गैंगस्टर बंद हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन सेल और जेल प्रशासन की टीम शनिवार रात सुरक्षा के मद्देनजर करीब 8 बजे जेल की पिछली दीवार के पास जांच कर रही थी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने जेल की दीवार के पीछे संदिग्ध बैग देखा, जो दिखने में टिफिन जैसा था और आसपास तार पड़े थे। सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप चहल, एसपी सिटी केतन बंसल, बम निरोधक दस्ता, अपराध शाखा, जिला अपराध प्रकोष्ठ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क को बंद कर दिया। बम निरोधक दस्ते ने टिफिन बम पर लोहे का ड्रम रख दिया, ताकि बम फटने से ज्यादा असर न हो। विस्फोटक की जांच के लिए चंडीमंदिर से सेना पहुंची और बम को सुरक्षित जगह पर रखवाया। देर रात एक बजे तक पुलिस व सेना की छानबीन जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर टीम रवाना कर दी। टीम ने संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। सुबह लैब में जांच होगी। उसके बाद पहचान होगी और गंभीरता के बारे में पता चल सकेगा। -कर्नल जसदीप संधू, डायरेक्टर सिविल मिलेट्री अफेयर्स


पुलिस को मौके से डेटोनेटर और तार मिले हैं। विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रखवा दिया गया है। लैब में जांच के बाद बम की तीव्रता के बारे में पता चल सकेगा। - कुलदीप चहल एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed