{"_id":"ba82a8a0e7400f3e27fff524942b8b2f","slug":"thrill-who-won-everyone-s-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो रोमांच जिसने सबका दिल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो रोमांच जिसने सबका दिल जीता
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में ढाई सौ प्रतिभागी....पचास कार और फिर शुरू हुआ वो रोमांच जिसने सबका दिल जीत लिया। यह है चंडीगढ़ क्लब द्वारा आयोजित ट्रेजर लीग यानी सीटीएल-2 का एक सीन।
जिसके लिए ढाई सौ प्रतिभागी एकसाथ जुटे थे। इस ट्रेजर हंट में सिटी के अलग-अलग वेन्यू दिए गए और जो जितनी जल्दी वेन्यू ढूंढकर पहुंचा वही बना स्टार।
सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित यह क्षण एक मजेदार और यादगार पलों को समेटे रहा। ट्रेजर हंट में हर कार में दो-चार लोगों की टीम बनाई गईं थी।
उन्होंने आनंद से भरपूर क्षणों का लुत्फ उठाने के लिए अच्छा समय बिताते हुए ज्ञान को परखा। सीटीएल-2 के उद्घाटन पर एयर लालटेन की आकर्षक लड़ी छोड़ी गई। इसके बाद संगीतमय माहौल में घंटी की गूंज ने दृश्य को मनोरंजक बना दिया।
ट्रेजर लीग में कुल 14 ठहराव थे और हरेक बिंदु पर सुरक्षा का इंतजाम था। इस ट्रेजर लीग में वेन्यू पर तेजी से पहुंचने में सफल विजेता को 15000 रुपये की इनामी राशि दी गई। इवेंट में 35 मार्शल शामिल रहे।
विज्ञापन
इस इवेंट का हिस्सा बने अंकुश अरोड़ा ने कहा कि ट्रेजर हंट का उद्देश्य युवाओं की तलाश का है जो कुछ नया करना चाहते हैं। सीटीएल की उपप्रधान मिक्षिका चौधरी ने कहा कि युवा टीम का उद्देश्य किसी ड्राइव, कोर्स, क्लू और अन्य प्रकार के प्रयोगों को व्यवस्थित करना है।
शहर से जुड़कर सीटीएल-2 वातावरण के लिए एक विशाल हंट साबित हुआ। इस प्रतिस्पर्धा के दौरान विजेता टीम को 15000 राशि दी गई जबकि फर्स्ट रनरअप को 10000 रुपये और दूसरे रनरअप को 7500 रुपये की राशि दी गई।