फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths who trespassed into the air force station have been arrested and sent to police custody.

Chandigarh News: एयरफोर्स स्टेशन में घुसे तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 17 Dec 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three youths who trespassed into the air force station have been arrested and sent to police custody.
जीरकपुर। एयरफोर्स स्टेशन हाई ग्राउंड नाभा साहिब के पास स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने पर जीरकपुर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने काबू कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर की शाम करीब 4.40 पर एयरफोर्स स्टेशन हाई ग्राउंड के घरेलू कैंप क्षेत्र में मुख्य गेट से तीन युवक जबरन प्रवेश कर गए। स्टेशन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने तत्परता दिखाकर उन्हें मुख्य गेट से करीब 300 से 400 मीटर की दूरी पर रोक लिया।
विज्ञापन

तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू निवासी गांव भरतपुर जिला रामपुर (यूपी), विक्रम निवासी वार्ड नंबर-1, जिला बदायूं (यूपी) और मनोज निवासी गांव भटपुरा जिला बदायूं (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से कोई वैध अनुमति या पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्टेशन सिक्योरिटी ऑफिसर विंग कमांडर आरएस जसवाल की ओर से थाना जीरकपुर में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed