फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three young men, who were victims of donkey, returned safely from Libya jail, said - this is rebirth

Chandigarh News: लीबिया जेल से सकुशल वतन लौटे डोंकी का शिकार हुए तीन युवक, बोले-यह पुनर्जन्म

Tue, 22 Aug 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three young men, who were victims of donkey, returned safely from Libya jail, said - this is rebirth
लालड़ू। लालड़ू से करीब छह महीने पहले इटली के लिए रवाना हुए तीन युवक लीबिया से आखिरकार सकुशल लौट आए हैं। रविवार रात 17 लोगों के जत्थे में दिल्ली लौटने पर उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जेल में जिंदगी की उम्मीद छोड़ चुके तीनों अपनी वतन वापसी को पुनर्जन्म बता रहे हैं। चौथे साथी मृतक टोनी की डेड बॉडी का अभी परिवार को इंतजार है। इसमें तीन से चार दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन

गांव भुखड़ी के बलबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह, टोनी पुत्र रविंदर वासी भुखड़ी और संदीप के जीजा धर्मवीर सिंह वासी गांव डैहर व हंडेसरा के अजय कुमार ये चारों युवक छह फरवरी को इकट्ठे इटली रवाना हुए थे। ये लोग डोंकी का शिकार होकर करीब छह महीने से लीबिया में फंसे हुए थे। करीब तीन महीने पहले उनसे संपर्क भी कट गया था। बता दें कि लीबिया में करीब चार महीने पहले गांव भुखड़ी के 21 वर्षीय टोनी की गिरकर मौत हो गई थी। 13 जुलाई को मॉचर्री में रखे टोनी के शव की फोटो मिलने पर उसकी मौत के बारे में पता चरा था।
विज्ञापन

30 जुलाई को जेल से किया था रेसक्यू
टोनी के मामा मोहन ने बताया कि दिल्ली दूतावास में तैनात विक्रमजीत साहनी के प्रयासों से 30 जुलाई को तीन युवकों समेत 16 लोगों को जेल से रेसक्यू कर लिया गया था। तीन हफ्ते इमिग्रेशन शिविर में रहे। हवाई जहाज से रविवार रात करीब नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वतन वापसी पर युवकों समेत परिजन एक दूसरे के गले मिलकर खूब रोए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed