फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Teachers will launch a protest against the mandatory TET requirement.

Chandigarh-Haryana News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक आंदोलन पर उतरेंगे

विज्ञापन
प्राइमरी टीचर एसोसिएशन 30 तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी
विज्ञापन

शिक्षक मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपकर फैसले को वापस लेने की मांग उठाएंगे


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) पास करना अनिवार्य करन के आदेश के विरोध में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। विभाग ने 14 सितंबर को पत्र जारी कर टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 50,000 शिक्षक प्रभावित होंगे जिनमें 12,000 प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं। यह नियम अब 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर भी लागू होगा जिनको पहले छूट प्राप्त थी। केवल पांच वर्ष से कम सेवा अवधि वाले शिक्षकों को टीईटी से छूट दी गई है। पदोन्नति के लिए भी टीईटी पास करना जरूरी होगा।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी ने कहा कि इसके विरोध में 30 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की जाएगी। एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची में आती है। इसलिए राज्य सरकारें केंद्र के साथ अपना अलग कानून बना सकती हैं। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा व शिक्षा व्यवस्था की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जल्द यह फैसला वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed