{"_id":"6565e8c153ee0becd4073f97","slug":"three-year-old-girl-died-after-glass-door-falls-in-ludhiana-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते गई जान: तीन साल की बच्ची की मौत का खौफनाक वीडियो, हर माता-पिता को सावधान करने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते गई जान: तीन साल की बच्ची की मौत का खौफनाक वीडियो, हर माता-पिता को सावधान करने वाला
Tue, 28 Nov 2023 07:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Nov 2023 07:03 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची की जान उसके माता-पिता के सामने चली गई। यह खौफनाक वीडियो हर माता-पिता को सावधान करने वाला है।
विज्ञापन
बच्ची पर गिरा शीशा का दरवाजा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में तीन साल के मासूम की मौत का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लुधियाना के घुमारमंडी में स्थित कपड़े के शोरूम रुप स्केयर में शीशे का दरवाजा गिरने से बच्ची नीचे दब गई। बच्ची के चिल्लाने पर वहां मौजूद मुलाजिमों ने किसी तरह से दरवाजा हटाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ समय बाद ही बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान बसंत एवेन्यू निवासी दिवरीन कौर (3) के रूप में हुई है। बच्ची का परिवार वहां खरीदारी करने आया था और वह कपड़े देखने में व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिवरीन के परिवार वाले शुक्रवार की शाम को घुमारमंडी में कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे थे। जहां परिवार खरीदारी में व्यस्त हो गया। बच्ची दिवरीन वहां खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते दरवाजे के पास पहुंच गई। शीशे के दरवाजे के नट ढीले थे और दरवाजा बच्ची पर जा गिरा। दरवाजा गिरने और बच्ची के रोने की आवाज पर तुरंत लोगों ने उसे बाहर निकाला। बच्ची को तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना डिविजन आठ के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि परिवार ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई है।
विज्ञापन