फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three vicious mobile snatchers arrested in Tricity, 44 mobiles recovered

Chandigarh News: ट्राइसिटी में मोबाइल झपटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 44 मोबाइल बरामद

Sun, 16 Apr 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three vicious mobile snatchers arrested in Tricity, 44 mobiles recovered
मोहाली। थाना फेज-1 मोहाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन झपटमारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 मोबाइल, पांच पर्स, एक कैमरा और एक टैब और तीन घड़ियां बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान मोहाली फेज-11 वासी अंकित (23 ), सोहाना निवासी सतपाल सिंह (19) और राजकुमार उर्फ राजा (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया था। एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। वहीं एक आरोपी अन्य आरोपी खरड़ निवासी वरुण गुप्ता फरार है।मामले में फेज-1 के थाना प्रभारी रजनीश चौधरी ने बताया कि 13 अप्रैल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी के इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने एक मामला दर्ज किया था। इसमें शिकायतकर्ता आसुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 12 अप्रैल को पत्नी के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 आया था। उसकी पत्नी का एक निजी कंपनी में इंटरव्यू था। जब उसकी पत्नी इंटरव्यू देकर बाहर निकली तो दो मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। अचानक इनमें से एक मोटरसाइकिल पर बैठे युवक ने उसकी पत्नी का मोबाइल छीन लिया। उसने जब शोर मचाया तब तक चारों युवक मौके से भाग गए। आसुल शर्मा ने युवकों में से दो को जानता था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जब आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की तो तीन आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से उक्त सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


पकड़े न जाएं इसलिए मोबाइल की जगह पुर्जे निकालकर बेचते थे
पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान उक्त आरोपियों ने कबूला कि मोबाइल बेचने के बाद पकड़े जाने का डर था इसलिए वे मोबाइल को नहीं बेचते थे। मोबाइल बेचने के बजाय वे उसके पुर्जे निकालकर बेचते थे। पुलिस ने कहा कि अभी उन दुकानदारों का पता किया जा रहा है जिन्हें ये मोबाइल के पुर्जे बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed