{"_id":"5e37bacc8ebc3e99ec68f9e1","slug":"three-trains-for-chandigarh-from-nirmala-sitharaman-budget-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2020: वित्तमंत्री के पिटारे से चंडीगढ़ को मिली तीन ट्रेनों की सौगात, जिनमें मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2020: वित्तमंत्री के पिटारे से चंडीगढ़ को मिली तीन ट्रेनों की सौगात, जिनमें मिलेंगी ये सुविधाएं
Mon, 03 Feb 2020 11:48 AM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट 2020 में देश को 150 नई ट्रेनें मिलीं, जिनमें से तीन ट्रेनें चंडीगढ़ के लिए हैं, जो पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) के तहत चलाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार, एक निजी ट्रेन चंडीगढ़ से सुल्तानपुर के लिए सप्ताह में दो दिन चलेगी। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए भी एक निजी ट्रेन चलेगी जो सप्ताह में छह दिन चलेगी।
इसके अलावा चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निजी हाथों में सौंपा जा सकता है। नई दिल्ली के होलंबी कलां में नया रेल टर्मिनल बनाया जा रहा है। चंडीगढ़ से होलंबी कलां के लिए भी निजी ट्रेन चलेगी। इसके अलावा अंबाला से इलाहाबाद के लिए भी निजी ट्रेन चलेगी। बता दें कि निजी ट्रेनों में यात्रियों को खास सुविधाएं मिलेंगी और इनका किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक होगा।
बता दें कि जब पवन कुमार बंसल रेल मंत्री थे, तब से लोगों की मांग थी कि बनारस और सुल्तानपुर के लिए एक ट्रेन चंडीगढ़ से चलाई जाए। क्योंकि सिटी ब्यूटीफुल में काफी संख्या में यूपी के लोग रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली के लिए दो शताब्दी के अलावा एक अतिरिक्त तेजस जैसी ट्रेन मिल जाएगी।

निजी ट्रेन में हमसफर एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं होंगी
चंडीगढ़ से सुल्तानपुर और अंबाला से इलाहाबाद के लिए चलाई जाने वाली निजी ट्रेन में यात्रियों को हमसफर एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। क्योंकि यह लांग रूट की ट्रेन है। बता दें कि ट्रेन के हर केबिन में कॉफी/टी/सूप वेंडिंग मशीन और हॉट व रेफ्रिजरेटेड पेंट्री साथ ही कई और फैसिलिटी हैं। इसमें सीसीटीवी, जीपीएस बेस्ट पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, फायर और स्मोक डिटेक्शन और सुपरविजन सिस्टम भी होगा। इसके अलावा ट्रेन में बच्चों के नैपकिन बदलने की भी सुविधा होगी। वहीं दिव्यांगों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि में बर्थ और कोच नंबर लिखा होगा।
छोटी रूट की निजी ट्रेनों में तेजस जैसी सुविधाएं मिलेंगी
चंडीगढ़ से नई दिल्ली और चंडीगढ़ से होलंबी कलां के लिए चलाई जाने वाली निजी ट्रेन में तेजस एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं रेल यात्रियों को मुहैया करवाई जाएंगी। इसका मकसद हवाई यात्रियों को रेल सफर के तरफ आकर्षित करना है। इन ट्रेनों का किराया हवाई किराए से 50 फीसदी कम होगा। हालांकि डायनमिक फेयर पॉलिसी के तहत त्योहारी सीजन में हवाई किराए आसमान छूने लगते हैं तो उस समय कुछ कहा नहीं जा सकता।

ये नियम सभी निजी ट्रेनों में लागू होंगे
- 25 लाख रुपये का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा।
- ट्रेन में किसी भी वर्ग को किराए में रियायत नहीं मिलेगी। जैसे (वीआईपी कोटा के तहत सांसद, विधायक, राज्यों के मंत्री, जनप्रतिनिधि, रेल अफसर और मीडियाकर्मियों को कंफर्म बर्थ नहीं दी जाएगी)।
- इन ट्रेनों में 5-12 साल के बच्चे का पूरा किराया लगेगा।
- दूसरी ट्रेनों में 120 दिन पहले बुकिंग शुरू हो जाती है पर इसमें 60 दिन पहले ही बुकिंग शुरू होगी।
- ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को 250 रुपये तक मुआवजा मिलेगा।
- अगर ट्रेन 1 घंटा लेट होती है तो 100 रुपए और 2 घंटे लेट होने पर 250 रुपए रिफंड मिलेगा।
- इन ट्रेनों में रेलवे के टीटीई नहीं होंगे।
- इन ट्रेनों में आरएसी टिकट जारी नहीं किया जाएगा।