{"_id":"6a1c92c35256ed7ca908c529","slug":"three-teams-participating-in-the-fifth-edition-of-the-chandigarh-golf-league-were-sold-for-rs-189-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1034265-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ लीग के पांचवें एडिशन में शामिल हुई 3 टीमें 1 करोड़ 89 लाख रुपये में बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ लीग के पांचवें एडिशन में शामिल हुई 3 टीमें 1 करोड़ 89 लाख रुपये में बिकी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में अगले अक्टूबर-नवंबर के महीने चंडीगढ़ गोल्फ लीग के पांचवें एडिशन का आयोजन किया जाना है। इसमें इस सीजन में 3 नई टीमों को शामिल किया गया। रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में बोली लगाई गई। 21 टीमें पहले ही लीग का हिस्सा हैं। इस बार तीन नई टीमों को शामिल किया जा रहा है। कुल मिलाकर इस सीजन में 24 टीमें लीग में हिस्सा लेंगी।
रविवार को लगी बोली में पहली टीम को जनरल सांगा ने 60 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद दूसरी टीम को रॉबिन अग्रवाल ने 64 लाख रुपये में खरीदा। तीसरी टीम को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चार मेंबर्स ने मिलकर 65 लाख रुपये में खरीदा है।
टीम में खिलाड़ियों की संख्या 18 से घटाकर 16
इस बार लीग के नियमों में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। टीम में खिलाड़ियों की संख्या 18 से घटाकर 16 कर दी गई है। प्रत्येक टीम के कोर ग्रुप में 10 खिलाड़ी होंगे, जबकि छह खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। साथ ही हर टीम में एक वरिष्ठ महिला गोल्फर और 75 वर्ष से अधिक आयु के एक खिलाड़ी को शामिल करना अनिवार्य किया गया है।