फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three pistols and cartridges recovered from gangster Lawrence Bishnoi's henchman

Chandigarh News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे से तीन पिस्टल व कारतूस बरामद

Thu, 15 Jun 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three pistols and cartridges recovered from gangster Lawrence Bishnoi's henchman
पंचकूला। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार कर पांच दिन का रिमांड लिया था। इस दौरान आरोपी के पास से तीन पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी सतबीर सिंह उर्फ सतबीर गुर्जर (30) गांव बिजनपुर डेराबस्सी जिला मोहाली का रहने वाला है। वह पंचकूला पुलिस के दो मामलों मेंं वांटेड था। उसके खिलाफ फिरौती, आर्म्स एक्ट और मारपीट के अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में करीब 11 मामले दर्ज हैं। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच-26 मोहिंद्र सिंह ढांडा और उनकी टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 11 अप्रैल को रायपुररानी से आरोपी साहिल और रविराज 6 पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7 मैगजीन, 9 रौंद सहित गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने रिमांड के दौरान बताया कि उन्होंने असला आरोपी सतबीर सिंह को बेचा था। पुलिस ने आरोपी सतबीर गुर्जर को गिरफ्तार कर पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने अपने गांव से 3 देसी पिस्टल और 2 रौंद बरामद करवाए हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर संपत नैहरा का क्लास मेट रहा है आरोपी सतबीर
एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी सबतीर गैंगस्टर संपत नेहरा का क्लास मेट रहा है। इसके चलते उसकी गैंग के साथ काम करता है। आरोपी गैंग के साथ मिलकर फिरौती मांगता है। आरोपी ने पंचकूला में दबदबा बनाने के लिए फिरौती मांगी थी। फिरौती और अन्य वारदात को अंजाम देने के असलहे की जरूरत थी। इसलिए उसने असला खरीदा था।
विज्ञापन

अवैध असलहे में आर्मी में कार्यरत कांस्टेबल का नाम आया सामने
एसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अवैध असलहा में उसके ही गांव के रहने वाले आर्मी में कार्यरत गुरजेंट भी शामिल हैं। पहले गिरफ्तार हुए साहिल और रविराज गुरजेंट के साथ जाकर मध्य प्रदेश से पिस्टल खरीद कर लाए थे। उसके बाद डेराबस्सी पहुंचकर 1.60 लाख रुपये में 4 पिस्टल 15 गोलियां बेची थीं। पुलिस आरोपी गुरजेंट से पूछताछ की तैयारी कर रही है। गुरजेंट अभी असम में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पिंजौर निवासी को दी थी धमकी
अभी आरोपी सतबीर जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। आरोपी ने 7 फरवरी 2023 को शिकायतकर्ता चैन सिंह पिंजौर निवासी को पैसे के लेनदेन के चलते धमकी दी थी कि वह उसके बेटे को उठा लेगा और उसके हाथ पैर काट देगा मैं सतबीर सिंह गुर्जर बोल रहा हूं। पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी सतबीर ने अपने साथी संपत नैहरा, दीपू बनूड, मंदीप मनी, जोगिंद्र जोगा आदी के साथ मिलकर दीपक उर्फ टीनू को सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला से पुलिस कस्टडी से भगा कर ले गया था। रिमांड खत्म होने के बाद बुुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed