फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three persons arrested with 18 liters of country liquor, case registered

Chandigarh News: 18 लीटर देशी शराब सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Mon, 08 Apr 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three persons arrested with 18 liters of country liquor, case registered
पकड़े गए तीनों आरोपी सोलन के रहने वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर देसी शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हेमंत शर्मा निवासी सोलन, संजीव भारद्वाज निवासी सोलन व शुभम अत्रि निवासी सोलन के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ डीपीएस स्कूल के नजदीक नाकेबंदी दौरान मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली के तीनों आरोपी शराब तस्कर हैं और डेराबस्सी की तरफ से ढकोली आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर चेक किया तो गाड़ी से दो केनियां बरामद हुईं। जिनमें 18 लीटर शराब भरी थी। जिसका उनके पास कोई परमिट या लाइसेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed