{"_id":"5e1161b68ebc3e8803061577","slug":"three-person-died-in-road-accident-at-jaito-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतो में दर्दनाक हादसाः कार और जीप की भीषण टक्कर में दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो में दर्दनाक हादसाः कार और जीप की भीषण टक्कर में दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत
Sun, 05 Jan 2020 09:57 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा रोड पर एक कार और जीप की टक्कर में दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 6 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रिट्ज कार में बच्ची समेत 6 व्यक्ति सवार थे। जबकि जीप में तीन लोग थे। कार सवार गांव भुच्चो (बठिंडा) से शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव हरीनौ जा रहे थे।
विज्ञापन
जीप सवार अपने गांव रोड़ीकपूरा से बठिंडा की ओर जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 8 बजे गांव चन्दभान के पास जीप और कार की टक्कर हो गई। थाना प्रभारी मुखत्यार सिंह गिल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल गोनियाना पहुंचाया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर घायलों को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने कार चालक भूपिन्दर सिंह भोला पुत्र गुरचरन सिंह पूर्व पंचायत सदस्य गांव बुर्ज महिमा जिला बठिंडा और उनकी पोती एकमवीर कौर (5) बेटी अमरीक सिंह और जसपाल कौर (74) धर्मपत्नी मुखत्यार सिंह निवासी कोठे लाल सिंह प्रेमी जैतो (फरीदकोट) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायलों में कार सवार मृतक भूपिन्दर सिंह भोला की धर्मपत्नी प्रीतपाल कौर, करमजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह और सिमरनजीत कौर पत्नी अमरीक सिंह के अलावा जीप में सवार सतवीर सिंह, विक्की सिंह और कुलदीप सिंह निवासी गांव रोड़ीकपूरा शामिल हैं। सभी का बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी मुखत्यार सिंह गिल और एएसआइ सुखविन्दर सिंह ने बताया है कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।