{"_id":"6a1359ae1ef27d4f280a0842","slug":"three-people-were-duped-of-rs-55-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1028288-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से 55 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से 55 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में वीजा और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। अलग-अलग थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में यमुनानगर निवासी दीपक चौधरी की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित ट्रू वे कंसल्टेंट के डायरेक्टर युवराज सोबती और हरनीत वालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने वीजा लगवाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से करीब 20.34 लाख रुपये ठग लिए।
दूसरे मामले में नयागांव निवासी बबीता की शिकायत पर भी सेक्टर-26 थाना पुलिस ने युवराज सोबती और हरनीत वालिया के खिलाफ एक अन्य केस दर्ज किया है। आरोप है कि वीजा लगवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से करीब 18.38 लाख रुपये की ठगी की गई। तीसरे मामले में करनाल निवासी रवि वर्मा की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-9सी स्थित स्काई अकादमी इमिग्रेशन के राहुल नरवाल, किरण बाला और रवि नरवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि विदेश में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता से करीब 16.25 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।