फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four People Died in accident in Muktsar

मुक्तसर में कार हादसा: बुजुर्ग दंपती-बेटे समेत चार की मौत, धार्मिक समागम से लौटते समय हादसा

Fri, 12 Apr 2024 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:17 PM IST
सार

गुरप्रीत सिंह अपने माता- पिता, पत्नी व दोस्त के साथ निगाहें धार्मिक स्थल पर वीरवार की रात माथा टेकने व एक जागरण में से होकर बठिंडा के रामा मंडी में अपने रिश्तेदार के यहां रात को रुक गए थे। शुक्रवार की सुबह टोयोटा कार पर सवार होकर मुक्तसर की तरफ आ रहे थे। कार गिद्दड़बाहा के मुक्तसर बठिंडा हाईवे पर गांव बुटटर शरींह के पास पहुंची तो एकदम से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
Four People Died in accident in Muktsar
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

गिद्दड़बाहा के गांव बुटटर शरींह व भलाईआना के पास मुक्तसर-बठिंडा रोड हाईवे पर शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे तेज रफ्तार टोयोटा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग दंपति और उनके बेटे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी बठिंडा के रामा मंडी से धार्मिक समागम में शामिल होकर मुक्तसर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


कार में सवार पांच में से चार लोग एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड सौ के आस-पास थी। बताते हैं कि हादसे में महिला सहित दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बाप-बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं एक घायल है। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान दर्शन सिंह, उसकी पत्नी जसविंदर कौर, बेटे गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी टिब्बी साहिब रोड मुक्तसर व बेटे के दोस्त जसकरण सिंह निवासी लंबी ढाब के रूप में हुई है। कार गुरप्रीत सिंह चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह अपने माता- पिता, पत्नी व दोस्त के साथ निगाहें धार्मिक स्थल पर वीरवार की रात माथा टेकने व एक जागरण में से होकर बठिंडा के रामा मंडी में अपने रिश्तेदार के यहां रात को रुक गए थे। शुक्रवार की सुबह टोयोटा कार पर सवार होकर मुक्तसर की तरफ आ रहे थे। कार गिद्दड़बाहा के मुक्तसर बठिंडा हाईवे पर गांव बुटटर शरींह के पास पहुंची तो एकदम से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार के पेड़ से टकराते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सुखविंदर कौर व जसकरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान गुरप्रीत सिंह और उसके पिता दर्शन सिंह की भी मौत हो गई। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर थाना कोटभाई से एएसआई रछपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में पहुंचाया। वहीं घायलों को भी अस्पताल में पहुंचाया गया। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed