फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Nigerian who cheated online arrested from Delhi

ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर नाइजीरियन ठग दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three Nigerian who cheated online arrested from Delhi
चंडीगढ़। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर नाइजीरियन ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों का एक साथी फरार है। पकड़े आरोपियों की पहचान गिदोन सेबेस्टियन (42) क्लेमेंट अफुल (33) और मोइस केइ (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी केतन बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपियों से 23 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 23 सिम कार्ड, 40 एटीएम कार्ड, 8 बैंक पासबुक, चार चेक बुक, पांच वाईफाई-हॉटस्पॉट, एक डोंगल और चार लैपटॉप बरामद हुए। डीएसपी रश्मि शर्मा यादव ने बताया कि आरोपी विदेशी लोगों के साथ भी लड़की बनकर गिफ्ट देने का झांसा देकर ठगी करते थे। तीनों आरोपी दिल्ली के पालम में किराये के मकान में रह रहे थे। साइबर सेल के प्रभारी हरिओम शर्मा ने सचेत करते कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर बात न करें और न ही लालच मेें आकर किसी के झांसे में आएं।
विज्ञापन

बैंक खाते में 80 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन मिली
साइबर सेल ने बताया कि पीड़ित यशवीर ने आरोपियों के जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे, उनमें से एक बैंक खाते में लगभग 80 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन मिली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बैंक खाते भी फर्जी तरीके से ऑनलाइन खुलवाए हुए थे। इसकी भी जांच की जा रही है। इनमें आरोपी सेबेस्टियन मास्टरमाइंड है। पुलिस आरोपियों को वीरवार को लेकर दिल्ली जाएगी। आरोपी ज्यादातर ब्राजील के लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक से लड़की बनकर की थी 8 लाख 72 हजार रुपये की ठगी
मनीमाजरा निवासी अध्यापक यशवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसे फेसबुक के माध्यम से युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवती की आईडी टीना फ्रांसिस के नाम से थी। दोनों के बीच फेसबुक पर बात होने लगी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बात होने लगी। आरोपी टीना बनकर बात करने लगा। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसने उनके लिए यूनाइटेड किंगडम से 30 हजार डॉलर गिफ्ट के तौर पर भेजे हैं। इसके बाद पीड़ित को एक अन्य नंबर से कॉल आई, जिसने खुद को कस्टम कर्मचारी बताया और कहा कि उनका पार्सल आया है। उसने कहा कि टैक्स के तौर पर 30,500 रुपये देने होंगे। इसके बाद उनका पार्सल आएगा। इसी तरह कभी फाइल के नाम, पॉलिसी और टैक्स भरने की बात कहकर आरोपियों ने गिफ्ट देने का झांसा देकर ऑनलाइन 8 लाख 72 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में मनीमाजरा थाने मे 14 फरवरी को केस दर्ज हुआ था। इसकी जांच का जिम्मा साइबर सेल को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed