फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three new university will open in Haryana

हरियाणा में खुलेंगी तीन नई यूनिवर्सिटी

Wed, 26 Feb 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
Three new university will open in Haryana

हरियाणा में तीन यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भिवानी में चौधरी बंसीलाल के नाम पर खेल विश्वविद्यालय खोला जाएगा। जींद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। रेवाड़ी के लूला अहीर और नरवाना के कन्या गुरुकुल फरल में महिला यूनिवर्सिटी खानपुर कलां के रीजनल सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेवात के नूंह में मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि दो मेडिकल कालेज खोले जाएंगे।

इनमें से एक कालेज महेंद्रगढ़ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खोला जाएगा, जबकि दूसरा भिवानी में खोला जाएगा। 

सीएम ने कहा कि शहरों में 13000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के पुरुषों को 65 साल की उम्र होने पर बसों में आधा किराया माफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed