फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three months ago a 65 year old man was also raped and murdered.

Chandigarh News: तीन महीने पहले 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ भी दुष्कर्म कर की थी हत्या

Tue, 07 May 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Three months ago a 65 year old man was also raped and murdered.
चंडीगढ़। एमबीए छात्रा व मलोया की रहने वाली एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मोनू कुमार ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। जनवरी 2024 में मलोया के जंगल में अर्द्धनग्न हालत में मिली 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की वारदात को भी मलोया थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की वारदात को भी माेनू ने ही अंजाम दिया था। जांच टीम ने सोमवार को आरोपी की निशानदेही पर वारदात में खून से सनी पैंट धनास झील के पास स्थित जंगल क्षेत्र से बरामद कर ली है। वहीं, आरोपी के अन्य कपड़े मंगलवार को ढूंढे जाएंगे। पुलिस ने आरोपी को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

मोहाली सीमा के साथ सेक्टर-54 के सरकारी स्कूल के पास लगती झाड़ियों में बीते 28 फरवरी की देर शाम को बुजुर्ग महिला का खून से सना अर्द्धनग्न शव मिला था। महिला बॉर्डर पर ही स्थित फेज-5, मोहाली की झुग्गी-झोपड़ी में रहती थी। मौके पर पहुंचे महिला के शव की उसके पति ने शिनाख्त की थी। परिजनों का कहना था कि महिला 27 फरवरी की देर शाम से घर से लापता थी। महिला और उसका परिवार यूपी के बस्ती जिला का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-39 थाने में महिला के पति के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। मेडिकल रिपोर्ट में भी महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने तफ्तीश की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने भी इस मामले की फाइलों को कागजों में दफन कर दिया था। बकायदा इस मामले में घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने खून के नमूने भी लिए थे।
विज्ञापन

आरोपी ने बुजुर्ग महिला हत्याकांड की कहानी सुनाई

डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार शाहपुर कॉलोनी निवासी मोनू कुमार को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में मोनू ने एमबीए छात्रा व मलोया की रहने वाली एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के अलावा मलोया के जंगलों में अर्द्धनग्न मिली महिला की हत्या के राज से भी पर्दा उठाया। आरोपी ने बताया कि 27 फरवरी की शाम को बॉर्डर के पास शराब ठेके पर था। उसने पहले यहां बीयर पी लेकिन उसे कोई नशा नहीं हुआ। उसने थोड़ी देर बाद शराब का एक पव्वा लिया और उसे पी गया। इसके बाद नशे की हालत में उसे सेक्टर-54 सरकारी स्कूल के पास सड़क से गुजरती महिला दिखी जिसे वह मानसिक रूप से परेशान व पागल समझ रहा था। वह उसके पास गया और उसका हाथ पकड़कर पास में स्थित जंगली एरिया में ले गया। इस दौरान महिला भी बिना कोई विरोध किए उसके साथ-साथ जंगल में चली गई। आरोपी ने बताया कि पहले उसने दुष्कर्म किया और बाद में सिर व चेहरे पर भारी पत्थर से वार कर हत्या कर दी। उसने अपने खून से सने कपड़े धनास झील के पास जंगल में फेंक दिए और चुपचाप अपने घर जाकर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी पुलिस ने उत्तरी राज्यों के डीजीपी को लिखा पत्र

उधर, यूटी पुलिस ने हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों के डब्ल्यू/डीजीपी को एक पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि क्या उनके यहां किसी भी महिला से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने से संबंधित कोई अपराध हुआ है और वे किसी संदिग्ध की तलाश में हैं तो वे चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। क्योंकि आरोपी एक टैक्सी ड्राइवर था और कई राज्यों में गाड़ी किराए पर लेकर जाता था। उसने हिमाचल प्रदेश में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर थी, जिसके चलते आरोपी पर खैरी थाने में दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, उस मामले में 18 महीने के अदालत ट्रायल के बाद आरोपी बरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article