फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three minors convicted of murdering a youth at Ram Darbar get life imprisonment

Chandigarh News: रामदरबार में युवक की हत्या में दोषी तीन नाबालिगों को उम्रकैद

Wed, 17 Dec 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three minors convicted of murdering a youth at Ram Darbar get life imprisonment

विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार में रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने हत्याकांड में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ तीनों पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह वारदात 7 सितंबर 2021 को रामदरबार फेज-1/2 की डिवाइडिंग रोड पर रात करीब 9 बजे हुई थी। झगड़े की सूचना मिलने पर सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घायल युवकों को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल ले जाया जा चुका था।
विज्ञापन

अस्पताल में घायल सज्जन की हालत बेहद नाजुक थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसके बाद उसके भाई विशाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। विशाल ने बताया कि वह अपने दोस्त जानू और छोटे भाई सज्जन के साथ बाजार से मोमोज खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार 4-5 युवक वहां पहुंचे और तीनों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने तलवार, चाकू, पंच और पत्थरों से तीनों पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान सज्जन पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं भी जोड़ीं। जांच के दौरान कुछ आरोपी घायल अवस्था में अस्पताल में मिले। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल होम भेज दिया था। लंबी सुनवाई और गवाहों व मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने तीनों नाबालिगों को दोषी ठहराया। इस फैसले के बाद परिजनों ने कहा कि अदालत से न्याय की उम्मीद थी। इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed