फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Man beaten by villagers in Karmgarh village of Bathinda mistaking them thieves

बठिंडा में पिटे आशिक: रात को दो दोस्तों संग प्रेमिका से मिलने आया युवक, ग्रामीणों ने तीनों को जमकर धुना

Thu, 20 Jul 2023 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह तीनों युवक गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए इस गांव की तरफ आए थे। तभी रात को लोगों ने इन्हें चोर समझ लिया और पकड़ लिया। तीनों युवक मुक्तसर के गिद्दड़बाहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Three Man beaten by villagers in Karmgarh village of Bathinda mistaking them thieves
ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोर समझकर पीटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा के गांव कर्मगढ़ में बीती रात प्रेमिका से मिलने आए युवक व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई के बाद तीनों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। मामले की जानकारी थाना सदर बठिंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rohtak: राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन


बाद में उनके परिजनों को थाने में बुलाकर उनसे माफी मंगवाकर छोड़ दिया गया। दरअसल, श्री मुक्तसर साहिब जिले की गिदड़बाहा मंडी निवासी एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ बठिंडा जिले के गांव कर्मगढ़ की रहने वाली एक युवती से मिलने रात को उसके गांव पहुंच गया। जब युवती से मिलने के लिए तीनों युवक चोरी छिपे उसके घर की तरफ जा रहे थे तो गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और चोर-चोर बोलकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के सभी लोग मौके पर एकत्र हो गए और तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोगों ने उनका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed