{"_id":"61ce1298c73ae30a33286d08","slug":"three-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-selling-coconut-from-commission-agent-of-fruits-and-vegetables-chandigarh-news-pkl43777611","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल और सब्लजयों के कमीशन एजेंट से नारियल बेचने के बहाने तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल और सब्लजयों के कमीशन एजेंट से नारियल बेचने के बहाने तीन लाख ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। फल और सब्जी के कमीशन एजेंट भूपिंदर सिंह से नारियल बेचने के बहाने करीब तीन लाख रुपये ठग लिये। छह हजार नारियल की आपूर्ति लेने के बाद आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कमीशन एजेंट की शिकायत पर सेक्टर- 26 थाना पुलिस ने अमृतसर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता भूपिंदर सिंह सेक्टर-26 की मंडी में फल और सब्जी कमीशन एजेंट के रूप में काम करता है। भूपिंदर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि 27 जुलाई को उसे एक कॉल आई और फोन करने वाले ने खुद को अमृतसर का मंजीत सिंह बताया। मंजीत सिंह ने उन्हें 6112 हरे नारियल की आपूर्ति करने का आदेश दिया। सौदा 48 प्रति पीस नारियल (परिवहन शुल्क को छोड़कर) में तय हुआ। आरोपी ने आश्वासन दिया कि जैसे ही उसे नारियल की आपूर्ति होगी वह 2.93 लाख रुपये का भुगतान कर देगा। शिकायतकर्ता ने एक मिनी ट्रक में छह हजार नारियल लोड किए और कर्मचारियों को मंजीत के पास भेज दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार मंजीत सिंह अमृतसर की वल्लाह सब्जी मंडी की दुकान नंबर-86 पर सुबह मिला। नारियल की आपूर्ति होने के बाद आरोपी ने भूपिंदर सिंह के कर्मचारी से कहा कि उसके पास अभी पैसे नहीं हैं और वह चंडीगढ़ पहुंचने से पहले खाते में पैसे जमा कर देगा। आश्वासन पर शिकायतकर्ता का सहयोगी चंडीगढ़ लौट आया, लेकिन आरोपी ने पैसे जमा नहीं किए।
शिकायतकर्ता ने 30 जुलाई, 2021 तक भुगतान नहीं किया। इसके बाद वह अमृतसर आरोपी की दुकान पर पहुंचा। वहां पता चला कि मंजीत सिंह दुकान का मालिक नहीं है। आरोपी ने भूपिंदर को शिकायत का निपटारा करने के लिए जान से मारने की धमकी दी। भूपिंदर सिंह ने 3 अगस्त 2021 को एसएसपी पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। एसएसपी के आदेश पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मंजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।