{"_id":"601b10b08ebc3ed1af4c608b","slug":"three-injured-including-three-cyclists-in-three-road-accidents-chandigarh-news-pkl40280483","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में दो साइकिल सवार समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में दो साइकिल सवार समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में दो साइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपी चालकों को दबोच लिया है जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है।
पहली घटना में पुलिस को दी शिकायत में प्रत्यक्षदर्शी मनमोहन उर्फ काका ने बताया कि वह दड़वा में रहते हैं। बीते मंगलवार को वह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के गेट के पास तेज रफ्तार ऑटो चालक ने दड़वा निवासी साइकिल सवार रमोजोदया ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बीच सड़क गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उन्हें पीजीआई पहुंचाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मौलीजागरां निवासी आरोपी ऑटो चालक कृष्णलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, मोहाली के राजपाल जोशी ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को वह साइकिल से किसी काम से जा रहे थे। ट्रिब्यून चौक के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वह जीएमसीएच-32 में भर्ती रहे। शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गुरदासपुर के बटाला निवासी ट्रक चालक कश्मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस को शिकायत में धनास के स्मॉल फ्लैट निवासी अजय कुमार ने बताया कि एक फरवरी को सेक्टर-43/52 के विभाजित सड़क पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक पैदल जा रहे उसके भाई राममिलन को टक्कर मारकर फरार हो गया। शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी चालक की पहचान करने में जुट गई है।