फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three including gangster Randeep Singh Kandhowalia shot in Amritsar

पंजाब: गैंगस्टर रणदीप सिंह कंधोवालिया समेत तीन को गोलियां मारी, राणा की हालत गंभीर

Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
सार

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में गैंगस्टर रणदीप सिंह राणा कंधोवालिया पर हमला हुआ है। कार सवार हमलावरों ने मंगलवार की रात को कंधोवालिया और उसके दो साथियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। 

विज्ञापन
Three including gangster Randeep Singh Kandhowalia shot in Amritsar
केडी अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात गैंगस्टर रणदीप सिंह राणा कंधोवालिया और उसके दो साथियों को गोलियां मार दी। कंधोवालिय़ा को एक गोली सिर में और एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि उसके दोनों साथियों के कंधे में एक-एक गोली लगी। राणा कंधोवालिया अपने दो साथियों के साथ अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने पहुंचा था। 
विज्ञापन


वहीं चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला कर कंधोवालिया सहित तीनों को जख्मी कर दिया। गोलियां मारने के बाद आरोपी सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, एडीसीपी संदीप मलिक और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गौर हो कि सीमांत हलका अटारी के गांव कंधोवालिया का रणदीप सिंह उर्फ राणा उर्फ कंधोवालिया आजकल जेल से जमानत पर बाहर आया था। रात में वह अपने दोस्त शिरोमणि अकाली दल के स्टूडेंट विंग के प्रधान तेजवीर सिंह और एक अन्य साथी के साथ अपनी किसी रिश्तेदार का हाल जानने के लिए केडी अस्पताल पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की रहने वाली यह महिला रिश्तेदार पिछले करीब एक सप्ताह से अस्पताल में उपचाराधीन थी। जैसे ही वह अस्पताल में दाखिल हुआ तो कार सवार दो युवक भी उसके पीछे-पीछे आ गए।

कंधोवालिया महिला रिश्तेदार के कमरे तक पहुंचने के लिए अस्पताल में सीढ़ियां चढ़ रहा था, कि पीछे से दोनों से उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कंधोवालिया को पांच गोलियां लगीं, जबकि पुलिस कमिश्नर डा. गिल ने एक गोली कंधोवालिया के सिर पर और एक अन्य गोली उसकी छाती में लगने की बात कही। 

अस्पताल के गार्ड ने जब शोर मचाया तो हमलावरों ने एक गोली उसे भी मार दी और कार में पहले से सवार दो अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गए। पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में छापेमारी शुरु कर दी है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed