फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One killed after being crushed by a car in Chandigarh

चंडीगढ़: क्लब में तीन दोस्तों का बाउंसर से विवाद, भागने पर फॉर्च्यूनर ने रौंदा, एक की मौत

Mon, 09 Aug 2021 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 02:21 AM IST
सार

शहर में पब व क्लबों के बंद होने का समय साढ़े दस बजे है। बावजूद इसके अलग-अलग सेक्टरों में देर रात तक क्लब खोलकर डीसी के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले दो महीने में पुलिस ने कई क्लब संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। बावजूद इसके देर रात तक क्लब खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
One killed after being crushed by a car in Chandigarh
मृतक की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 (मध्य मार्ग) स्थित ए स्टेट ऑफ डांस क्लब में शनिवार देर रात पार्टी के दौरान तीन दोस्तों का बाउंसरों से झगड़ा हो गया। इस दौरान बाउंसरों से बचकर भाग रहे एक दोस्त की फॉर्च्यूनर की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचकूला के चंडी कोटला निवासी प्रदीप यादव (27) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 304/ए (गैर इरादतन हत्या) और 279 (खतरनाक ड्राइविंग) की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतक प्रदीप के परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। बाउंसरों ने प्रदीप को धक्का दिया, जिससे वह गाड़ी के आगे आ गया। वहीं, क्लब प्रबंधक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात करीब पौने 12 बजे की है। पंचकूला के चंडी कोटला निवासी प्रदीप और प्रशांत मोहाली निवासी अपने दोस्त अनिल के साथ उसकी गाड़ी से चंडीगढ़ सेक्टर 26 (मध्य मार्ग) स्थित ए स्टेट ऑफ डांस क्लब में पार्टी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के चलते रात साढ़े दस बजे तक ही क्लबों को खोलने की अनुमति है। क्लब प्रबंधन का आरोप है कि क्लब के बंद होने के समय पर प्रदीप और उसके दोस्तों ने बाहर जाने के बजाय शराब का ऑर्डर दे दिया लेकिन समय ज्यादा न होने के चलते क्लब कर्मचारियों ने आर्डर लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद तीनों बहस करने लगे, जिस पर बाउंसरों को बुलाया गया।

काफी बहस और हंगामे के बाद तीनों को किसी तरह क्लब से बाहर निकाला गया। क्लब के बाहर भी तीनों की बाउंसरों से बहस हो गई। मामला बढ़ता देख प्रदीप बाउंसरों से बचकर भागने लगा। इसी बीच वह सेक्टर-26 स्लिप रोड से गुजर रही तेज रफ्तार एक फॉर्च्यूनर की चपेट में आ गया। इसके बाद प्रदीप को जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फॉर्च्यूनर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, फॉर्च्यूनर के नंबर की पहचान के लिए वारदात स्थल और आसपास के चौक व लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है कि कहीं फॉर्च्यूनर से प्रदीप को कुचला तो नहीं गया है।

भाई का आरोप- गाड़ी के आगे दिया गया धक्का
प्रदीप के बड़े भाई संदीप यादव ने बताया कि वह तीन भाई थे। प्रदीप घर में सबसे छोटा था। उसका पंचकूला में डॉग फॉर्म का व्यापार है। संदीप का आरोप है कि क्लब के बाहर पांच से छह बाउंसरों ने प्रदीप और उसके दोस्तों से मारपीट की और इसी दौरान प्रदीप को फॉर्च्यूनर कार के आगे धक्का दे दिया, जिससे वह गाड़ी के नीचे आ गया। पुलिस से अब इंसाफ चाहिए। वहीं, पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

क्या कहते हैं अधिकारी
दोस्त व परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। केस में कुछ और तथ्य सामने आए तो बनती धाराएं जोड़ी जाएंगी। - केतन बंसल, एसपी सिटी

तीनों युवक क्लब में रात करीब साढ़े आठ बजे आए थे। साढ़े दस बजे क्लब बंद करने का समय था। इतने में उन लोगों ने शराब का ऑर्डर दे दिया। उन्हें काफी समझाया कि अब क्लब बंद हो गया है, ऑर्डर नहीं ले सकते लेकिन वह धमकियां देते रहे कि आर्डर लेना ही पड़ेगा। इसकी वजह से उन्हें बाहर निकालना पड़ा। इतना ही नहीं तीनों बाहर जाकर दरवाजे पर पत्थर मारने लगे। जैसे ही बाउंसर बाहर निकले तो तीनों भागने लगे। -साहिल, प्रबंधक, ए स्टेट ऑफ डांस क्लब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed