फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three feet of grass came in the plains of Maloya, snakes coming out

Chandigarh News: मलोया के मैदानों में तीन-तीन फुट आई घास, निकल रहे सांप

Tue, 04 Jul 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three feet of grass came in the plains of Maloya, snakes coming out
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने 6 जून 2022 को मलोया स्मॉल फ्लैट्स का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों को पार्कों को संवारने और पौधे लगाने का आदेश दिया था। अब एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है, यहां पौधे लगाना तो दूर अधिकारी घास की कटाई समय पर नहीं कराते। खुले मैदानों में तीन तीन फुट घास उग आई है। आए दिन सांप निकल रहे हैं। लोग स्थानीय पार्षद समेत विभिन्न अधिकारियों से आग्रह कर चुके हैं। उनका कहना है कि प्रशासन मलोया को चंडीगढ़ का हिस्सा नहीं मानता और यहां के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विकास के कार्य तो दूर घास कटवाने के लिए भी अधिकारियों के आगे हाथ जोड़ने पड़ते हैं। आलम यह है कि ग्रीन बेल्ट के अंदर भी काफी घास उग गई है। कुछ दिन पहले ट्रैक्टर से ग्रीन बेल्ट के अंदर की घास को काटा गया। लेकिन मलोया के खुले मैदानों में घास के नहीं काटा गया, जिससे आए दिन सांप निकल रहे हैं। जो लोग टहलने जाते थे उन्होंने टहलने जाना बंद कर दिया है। बड़ी घास होने की वजह से मैदान नशेड़ियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। लोगों ने कई बार इनकी कटाई करने की शिकायत की है, लेकिन नगर निगम और प्रशासक एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घास की कटाई का जिम्मा नगर निगम और प्रशासन का है, लेकिन वो अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed