फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died in accident in Makhu of Punjab

Punjab: मक्खू में मैरिज पैलेस की दीवार से टकराई बेकाबू कार, तीन की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Thu, 15 Feb 2024 09:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 09:56 PM IST
सार

थाना मक्खू के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार 54 नेशनल हाईवे पर जीरा से मक्खू की तरफ आ रही थी। जैसे ही गांव खडूर स्थित मैरिज पैलेस के पास पहुंचीं कि अचानक कार बेकाबू हो गई और पैलेस की दीवार से टकरा गई।

विज्ञापन
Three died in accident in Makhu of Punjab
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

मक्खू के 54 नेशनल हाईवे पर जीरा से मक्खू आ रही स्विफ्ट कार गांव खडूर स्थित मैरिज पैलेस की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख उन्हें अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही थाना मक्खू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना मक्खू के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार 54 नेशनल हाईवे पर जीरा से मक्खू की तरफ आ रही थी। जैसे ही गांव खडूर स्थित मैरिज पैलेस के पास पहुंचीं कि अचानक कार बेकाबू हो गई और पैलेस की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार जोगराज सिंह पुत्र रशपाल सिंह वासी धोबा अमृतसर, गुरकीरत सिंह पुत्र जतिंदर सिंह वासी छोटे पुर गुरदासपुर व वंशदीप पुत्र जतिंदर कुमार वासी मुहल्ला तेरपति तिबड़ी जिला गुरदासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। गुरमन सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख अमृतसर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed