फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On Dussehra, Chandigarh Congress burnt an effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.

Chandigarh News: दशहरे पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला

Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
On Dussehra, Chandigarh Congress burnt an effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
लक्की बोले-मताधिकार पर डाका डालने वालों को देश माफ नहीं करेगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दशहरे पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र, संविधान और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संघर्ष बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर चिंता जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने किया, जबकि आयोजन पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लोबाना ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।
एचएस लक्की ने कहा कि विपक्षी दल देशभर में मतदाता सूची और वोट चोरी के मुद्दे उठा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि दशहरा अन्याय और बुराई के खिलाफ संघर्ष का संदेश देता है। यह प्रदर्शन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।
विज्ञापन

लक्की ने कहा कि वोट किसी दल, सरकार या पदाधिकारी की संपत्ति नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है। मतदाता सूची से किसी नागरिक का नाम अनुचित रूप से हटाना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। चुनाव आयोग को मतदाताओं के सवालों का निष्पक्ष और पारदर्शी जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल इस्तीफे की मांग
लक्की ने ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने और केंद्र सरकार से चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, निष्पक्षता तथा विश्वसनीयता बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से यह मुद्दा जनता के बीच उठाते रहने का संकल्प लिया।

बॉक्स: मनोज लोबाना ने निष्पक्ष जांच पर दिया जोर
पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लोबाना ने कहा कि दशहरा अन्याय और अहंकार के अंत का प्रतीक है। मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वोट से वंचित किए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed