फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three-day bank strike starts today; cash and cheque clearance may be affected.

Chandigarh News: आज से तीन दिन बैंक हड़ताल, नकदी और चेक क्लीयरेंस पर पड़ सकता है असर

Mon, 28 Sep 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three-day bank strike starts today; cash and cheque clearance may be affected.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सोमवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे शाखाओं में नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, दस्तावेजी काम और खाते से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका है। कारोबारियों को भी नकद जमा, बैंक ड्राफ्ट, आरटीजीएस-एनईएफटी और चेक के जरिए होने वाले भुगतान में परेशानी हो सकती है।
ट्राइसिटी में करीब 249 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शाखाएं हैं। हड़ताल के दौरान जरूरी नहीं कि शाखाएं पूरी तरह बंद रहें लेकिन काउंटरों पर कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर शाखा आधारित सेवाओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन

बैंकों ने व्यवधान कम करने के लिए एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने के निर्देश दिए हैं। 27 सितंबर को एसबीआई की शाखाएं खुली रहीं, हालांकि ग्राहकों की ज्यादा भीड़ नहीं रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अनुसार हड़ताल में सात संगठन शामिल हैं। चंडीगढ़ संयोजक प्रियव्रत ने बताया कि मुख्य मांग फाइव डे वीक लागू करने की है। इसके अलावा अन्य मुद्दे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed