{"_id":"660b2177e72bb496a402e4b4","slug":"three-criminals-of-bike-thief-gang-arrested-used-to-commit-crimes-for-intoxication-chandigarh-news-c-71-1-mli1004-113239-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर काबू, नशे के लिए करते थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर काबू, नशे के लिए करते थे वारदात
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन शातिरों को चोरी के दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। तीनों युवक नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते थे। वह चोरी की मोटरसाइकिलों को आगे बेच देते थे। तीनों आरोपियों की पहचान धनवीर निवासी संगरूर, प्रणय त्रीपुरा, सैमल सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों की उम्र 24 साल है। तीनों के खिलाफ बलौंगी थाने में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सैमल सिंह सन्नी एनक्लेव में पीजी में रह रहा था और धनवीर व प्रणय इको होम एकता कॉलोनी बलौंगी में पीजी रह रहे थे। आरोपियों को पुलिस ने बड़माजरा के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल नाके दौरान व दूसरा निशानदेही पर बरामद किया गया है। तीनों को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी धनवीर पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं।
चिट्टे के लिए बची मोटरसाइकिल
एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने आर-15 मोटरसाइकिल बलौंगी से चोरी किया था। इसकी कीमत दो लाख रुपये है जो उन्होंने पीजी से चोरी किया था। आरोपियों ने यह मोटरसाइकिल मात्र 8 हजार रुपये में लुधियाना जिले में पड़ते गांव सिधवां में किसी व्यक्ति को बेच दिया था। वह व्यक्ति हेरोइन (चिट्टे) का धंधा करता है। आरोपी ने चोरी के आर-15 मोटरसाइकिल के बदले में आरोपियों को 4 ग्राम चिट्टा और 8 हजार रुपये देने का वादा किया था पर उसने चोरों को 3 ग्राम चिट्टा ही दिया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।