फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three children missing under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में 12 से 14 वर्ष के तीन बच्चे लापता

Sun, 19 Jul 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 19 Jul 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
three children missing under suspicious circumstances

बलौंगी स्थित रामलीला ग्राउंड के पास से तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ गायब हो गए। बच्चों में रोहित, मनजीत और बाशू शामिल है। सभी बच्चे 12 से 14 साल के हैं। बलौंगी थाने में बच्चों के गायब होने का मामला दर्ज किया है। एएसआई दिलबाग सिंह ढोल ने कहा कि बच्चों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बलौंगी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के गायब होने की घटना शुक्रवार दोपहर की है। घरवालों के मुताबिक तीन बच्चे ग्राउंड में जाने की बात कह कर गए थे। लेकिन, इसके बाद वह घर नहीं लौटे। उन्होंने अपने दम पर बच्चों की काफी तलाश की।
विज्ञापन


उनका कोई भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार शाम पांच बजे शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि बच्चों की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके बच्चों को कौन ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राज्यों और जीआरपी पर भेजा अलर्ट

जैसे ही बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। उसके बाद से जिला पुलिस भी एक्टिव हो गई है। पुलिस ने तुरंत बच्चों के गायब होने संबंधी मैसेज पड़ोसी राज्य हिमाचल, हरियाणा, यूपी, जेएंडके और राजस्थान भेज दिया है। इसके अलावा जीआरपी को भी बच्चों की फोटो और अन्य दस्तावेज भेजे है। इसके अलावा पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य संचार माध्यम में बच्चों के बारे जानकारी प्रसारित की जा रही है।


जनवरी में गुम हुए बच्चे का नहीं लगा सुराग
जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी 2015 को तीन साल का मनीष बलौंगी स्थित घर के बाहर से गायब हो गया था। अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं लगा है। इसके बाद खरड़ में एक बच्ची गायब हुई थी। उसका घर के पास से ही कुछ दिनों बाद शव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed