फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three caught for making video of Punjab CM helicopter during flying

चंडीगढ़: उड़ान भरते वक्त पंजाब सीएम के हेलीकॉप्टर का वीडियो बनाते तीन कश्मीरियों को पकड़ा, सत्यापन के बाद छोड़ा

Fri, 24 Dec 2021 11:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 11:25 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि तीनों लोगों ने गुरुवार को भी हेलीकॉप्टर की वीडियो बनाई थी। वह राजिंदरा पार्क में टहलने और बच्चों का क्रिकेट मैच देखने आते थे।

विज्ञापन
Three caught for making video of Punjab CM helicopter during flying
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना बम बलास्ट की घटना के बाद शुक्रवार को कश्मीर के तीन संदिग्धों को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते वक्त वीडियो बनाते और फोटो खींचने पर पकड़ा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस से उनका सत्यापन करने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-1 स्थित पंजाब सीएम आवास के सामने राजिंदरा पार्क में हेलीकॉप्टर से पंजाब के मुख्यमंत्री उड़ान भर रहे थे। 

विज्ञापन


उड़ान भरने के दौरान सुरक्षाकर्मी ने देखा कि तीन व्यक्ति मोबाइल से सीएम के हेलीकॉप्टर की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तीनों की पहचान शमीम अहमद गनी, गुलशाद अहमद वाघे और खुर्शीद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शमीम और गुलशाद का पीजीआई में इलाज चल रहा है, जबकि खुर्शीद उनकी देखभाल के लिए साथ आया हुआ है। 
विज्ञापन


वे पिछले दो सप्ताह से नयागांव में किराए के मकान में रह रहे थे। सभी राजिंदरा पार्क में टहलने गए थे और जब उन्होंने वहां चॉपर देखा तो तस्वीरें और वीडियोग्राफी करने लगे। इस पर हरियाणा पुलिस के एक सिपाही ने उन्हें देखा और चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस और सेक्टर-3 पुलिस मौके पर आकर उन्हें पकड़कर सेक्टर-3 थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उनके उपचार कार्ड की जांच की और उनके बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से सत्यापित किया। जब पुलिस को कश्मीर और शहर में किसी भी असामाजिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता नहीं मिली तो पुलिस ने शाम को उन्हें रिहा कर दिया। पुलिस ने उनके मकान मालिक को भी थाने बुलाया। मालिक जुबराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें आधार कार्ड और पीजीआई के कार्ड के आधार पर उन्हें किराये पर रहने को घर दिया था। 


एक दिन पहले भी बनाई थी वीडियो
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों लोगों को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस से डीएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर आए थे। उन्होंने अपने स्तर पर भी जांच की। इसके अलावा तीनों संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस की अपराध शाखा, ऑपरेशन सेल और जिला अपराध शाखा के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed