फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested for killing club owner at the behest of gangster sitting abroad

Chandigarh News: विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर क्लब मालिक की हत्या करने आए तीन दबोचे

Mon, 29 May 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for killing club owner at the behest of gangster sitting abroad
चंडीगढ़। विदेश में बैठे गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा के इशारे पर मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज के मालिक नीरज उर्फ गोपाल की हत्या की ताक में घूम रहे तीन हमलावरों को ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले विक्रम उर्फ गोलू (21), पंजाब के लुधियाना के शमशेर सिंह उर्फ प्रीत (25) और बरनाला निवासी रनबीर उर्फ काका के रूप में हुई है।पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल व 18 कारतूस बरामद किए हैं। इन आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने विक्रम और शमशेर को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन-तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने रनबीर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि जसबीर सिंह जस्सा गैंग को चला रहा उसका भाई गुरजंट सिंह जंटा मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज यानी मॉब डिस्कोथेक के मालिक नीरज उर्फ गोपाल की हत्या करवाना चाहता है। इसके लिए उसने सोशल मीडिया के जरिए उक्त लोगों से संपर्क साधा और सुपारी दी है। ये शूटर पिछले कुछ दिनों से उसकी रेकी कर रहे हैं। इसके बाद ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-26 से विक्रम उर्फ गोलू व शमशेर सिंह उर्फ प्रीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों बाइक पर मॉब डिस्कोथेक के मालिक नीरज उर्फ गोपाल का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से सेल को .32-.32 बोर की पिस्टल व 14 कारतूस बरामद किए। इनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी रनबीर सिंह की गिरफ्तारी हुई। उसके पास से भी .32 बोर की पिस्टल और 4 कारतूस बरामद हुए है। इन सभी आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed