फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused of robbing a person arrested

Chandigarh News: व्यक्ति से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbing a person arrested
चंडीगढ़। पुलिस ने सेक्टर-44 में एक व्यक्ति से मोबाइल और नकदी लूटने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-45 निवासी 21 वर्षीय विक्रमजीत उर्फ विक्की, सेक्टर-32 निवासी 27 वर्षीय ओम प्रकाश उर्फ ओमी और धनास निवासी 19 वर्षीय किशन कुमार उर्फ किशन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में हरदोई के गांव इथा निवासी गेनी ने बताया कि वह शनिवार को सेक्टर-43 बस स्टैंड से जगतपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-44 पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो सेक्टर-44 के जंगल एरिया से तीन व्यक्ति आए। उनमें से एक ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिया और तीसरे ने उसकी जेब से उसका मोबाइल निकाल लिया। साथ ही जेब से जबरन 400 रुपये और टिकट निकाल ली। इसके बाद आरोपी लेबर चौक, सेक्टर-44 की ओर भाग गए। सेक्टर 34 पुलिस ने गेनी के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की पर पहले भी चंडीगढ़ में स्नैचिंग का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed