फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threat of terrorist attack, high alert on northern railways

आतंकी हमले का खतरा, नार्दर्न रेलवे में हाई अलर्ट

Sun, 23 Aug 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
threat of terrorist attack, high alert on northern railways

15 अगस्त को लेकर नार्दर्न रेलवे की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसी सूचना है कि आतंकी नार्दर्न रेलवे के किसी भी स्टेशन पर गुरदासपुर के दीनानगर जैसे हमले को अंजाम दे सकते हैं। रेलवे की खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने सभी मंडल अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि सभी स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद होनी चाहिए। इसके अलावा हर स्टेशन पर कम से कम दो बार चेकिंग जरूरी कर दी गई है। रेलवे की खुफिया एजेंसियों ने सूचना दी है कि 15 अगस्त तक आतंकी नार्दर्न रेलवे के किसी भी स्टेशन पर गुरदासपुर के दीनानगर जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


सूचना के बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप का माहौल है। रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को अंबाला मंडल में आरपीएफ-जीआरपी समेत रेल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने स्टेशनों पर सिविल वर्दी में जवानों को तैनात करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों और स्टेशन पर सिविल वर्दी में दिखेंगे जवान: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर 15 अगस्त तक रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान सिविल वर्दी में तैनात होंगे। वह ट्रेनों और प्लेटफार्म पर होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आता है तो इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ और जीआरपी थाना प्रभारी को देंगे। अधिकारियों ने ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

रेल अधिकारी समेत जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द

threat of terrorist attack, high alert on northern railways

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद
अंबाला मंडल के अधिकारी ने जीआरपी और आरपीएफ के उच्चाधिकारियों से बैठक करके जवानों की संख्या बढ़ाने को कहा है। दोनों सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर जवानों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि जवानों के मिलने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और चौक चौबंद होगी।

कुली और वेंडरों से सहयोग की अपील
: स्थानीय रेल अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर स्टेशन के कुली और स्टाल चालक से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने बैठक कर उन्हें स्टेशन पर होने वाली हलचल पर नजर रखने को कहा है। सभी कुली और वेंडरों को आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी थाने का नंबर नोट करवाया गया है।

आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर जीएस वड़ैच ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंबाला में मीटिंग हुई है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त कर रेल अधिकारी समेत जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं।

रेल और सुरक्षा अधिकारी शिफ्टों में स्टेशन पर तैनात होंगे। इसके अलावा ड्यूटी चार्ट रोजाना इंचार्ज अधिकारी को भेजेंगे। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि ड्यूटी में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed