फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousands Apply Here for Shagun Scheme

शगुन स्कीम के लिए हजारों ने किया आवेदन

Fri, 31 Jan 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 31 Jan 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
Thousands Apply Here for Shagun Scheme
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक भलाई की स्कीमों को लोगों तक पहुंचाया जाए। साथ ही अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी तरह समर्पित भाव से करें। यह हिदायत जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया ने प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


वह जिले के सभी सीडीपीओज व भलाई विभाग से संबंधित अधिकारियों की मीटिंग कर रही थीं। इस मौके पर तहसील अफसर सिकंदर सिंह ने बताया कि अब तक जिले में शगुन स्कीम के तहत 4637 अर्जियां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


अब तक जो अर्जियां प्राप्त हुई थीं, उन सब का भुगतान किया जा चुका है। सरकार द्वारा शगुन स्कीम के तहत आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक को 15 हजार रुपये शगुन के रूप में दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनजोत ने मीटिंग में शामिल सभी सीडीपीओ को कहा कि वे आंगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों के विकास एवं भलाई से संबंधित स्कीमों को पूरी तसल्ली से लागू करें।

इस मौके पर उप आंकड़ा ऑफिसर अमरजीत कौर एवं भलाई के विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed