फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thousand students PU appeared online examination paper three shifts

पीयू के 23 हजार विद्यार्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा, तीन पालियों में हुए पेपर में अधिकांश छात्र रहे उपस्थित

Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
thousand students PU appeared online examination paper three shifts
चंडीगढ़। पीयू की ओर से शुक्रवार को आयोजित फाइनल ईयर की ऑनलाइन परीक्षा में 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 130 विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। नोडल केंद्रों ने छात्रों की समस्याओं को दूर किया। शाम होने से पहले अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ परीक्षा नियंत्रक विभाग को भेज दी।
विज्ञापन

यह परीक्षाएं स्नातक व परास्नातक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की हैं। शुक्रवार को पहली पाली में लगभग 16 हजार, दूसरी पाली में 6831 और तीसरी पाली में 182 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हर दिन की तरह पेपर विद्यार्थियों को 20 मिनट पहले ई-मेल के जरिये भेजा गया। निर्धारित दो घंटे में परीक्षा खत्म करने के बाद उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ विभाग को उपलब्ध करानी थी, जो करा दी गई। लद्दाख, जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को नेट संबंधी कुछ परेशानी जरूर हुई, लेकिन वह भी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ भेज रहे हैं। इसेक साथ डाकघर आदि का सहारा लेकर उत्तर पुस्तिकाओं की हार्ड कॉपी पीयू को भेजी जा रही हैं। उधर, कुछ छात्रों ने पीयू प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया है कि परीक्षा में जो विद्यार्थी शामिल नहीं हो सके हैं, उनकी परीक्षाएं जल्द से जल्द करवाई जाएं। छात्रों ने कहा है कि दूरस्थ क्षेत्रों में तकनीकी कारणों से कुछ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed