फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousand Fishes died due to lack of oxygen at Kali bein of Punjab 

ऑक्सीजन की कमी : पंजाब की काली बेईं में हजारों मछलियां मरीं, दूषित पानी से जा रही जान 

Wed, 21 Apr 2021 06:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 06:36 PM IST
सार

कपूरथला के ट्रीटमेंट प्लांट से अनट्रीट पानी, भुलाणा की कालोनियां का गंदा पानी और सुल्तानपुर लोधी का ट्रीटेड-अनट्रीटेड पानी काली बेईं में गिरने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Thousand Fishes died due to lack of oxygen at Kali bein of Punjab 
काली बेई में मरी मछलियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में श्री गुरु नानक देव जी चरणछोह काली बेईं में ऑक्सीजन की कमी से बुधवार को हजारों मछलियां मर गईं। चौथी बार इतनी बड़ी तादाद में मछलियां मरी हैं। इसके लिए साफ पानी की कमी और गंदे पानी का बेईं में लगातार गिरना जिम्मेदार है। पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल इस बात से चिंतित हैं, वहीं प्रशासन की ओर से बेईं में दूषित पानी गिरने से रोकने के नाकाफी प्रबंधों से नाराज भी हैं। अनुमान है कि करीब 3 क्विंटल मछलियां मरी हैं।

विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी में निर्मल कुटिया के पास बुधवार सुबह काली बेईं के किनारे मछलियां मरी दिखाई दीं। इसके बाद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों ने मछलियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। मरी हुईं मछलियां बेईं की सतह पर किनारे इकट्ठी हो गईं थी। 
विज्ञापन



संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि उन्हें इतने ज्यादा जलचर जीवों के मरने का बेहद दुख है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है बल्कि चौथी बार है। इससे पहले तीन बार ऐसे ही बेईं में मुकेरियां हाईडल से साफ पानी छोड़ने की कमी के चलते मछलियां मर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन को साफ पानी छोड़ने के लिए बोला गया था तो मुकेरियां हाईडल से 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उसके बाद हाईडल नहर की मरम्मत के कारण पानी नहीं आया। दूसरी तरफ कपूरथला के ट्रीटमेंट प्लांट से अनट्रीट पानी, भुलाणा की कालोनियां का गंदा पानी और सुल्तानपुर लोधी का ट्रीटेड-अनट्रीटेड पानी काली बेईं में गिरने का सिलसिला जारी है। इससे बेईं में ऑक्सीजन का स्तर नीचे चला गया और मछलियां मर गईं। 

संत सीचेवाल ने बताया कि वैसाखी से पहले भी डीसी कपूरथला को इस बाबत अवगत करवाया गया था। उन्होंने 50-60 क्यूसेक पानी छोड़ने की व्यवस्था करवाई जोकि कुछ दिन जारी रही। उन्होंने कहा कि यदि बेईं में गंदा पानी न गिरे तो साफ पानी अगर छह माह भी न आए तो ऑक्सीजन का लेवल कम नहीं हो सकता है। जब गंदा पानी लगातार गिरता है तो ऑक्सीजन का स्तर गिरने लगता है। अगले दो-तीन दिन तो मछलियां मरने की तादाद और भी ज्यादा रहेगी। 


मछली पालन विभाग कपूरथला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिंदरजीत सिंह बावा ने बताया कि उन्होंने मछली पालन अफसर सुल्तानपुर लोधी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जांच के लिए भेज दी है। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड(पीपीसीबी) की टीम भी वहां पहुंच गई है। मछली पालन अफसर बलविंदर सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में  मछलियों के मरने का कारण ऑक्सीजन की कमी लग रहा है। पानी के नमूने लेकर लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed