फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those who take injured in road accident to hospital will get Rs 2000 in Punjab

Punjab: सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 रुपये, भगवंत मान ने किया एलान

Mon, 16 Jan 2023 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 10:37 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच सालों में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला किया है, जिससे राज्य में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।

विज्ञापन
Those who take injured in road accident to hospital will get Rs 2000 in Punjab
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

सड़क हादसे में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को पंजाब सरकार अब दो हजार रुपये देगी। ऐसे मरीजों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी। यह एलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार एक समारोह में किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह अपने वाहनों में मेडिकल सहायता किट रखें, जिससे आपात स्थितियों में लोगों की कीमती जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट लगने पर पहला घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस गोल्डन ऑवर में लोगों की कीमती जान बचाने पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पंजाब में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच सालों में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला किया है, जिससे राज्य में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी और राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना सुनिश्चित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में आने वाले कुल मरीजों में से 95 प्रतिशत से अधिक को अपनी बीमारियों से निजात मिली है। 15 अगस्त, 2022 में शुरुआत के बाद इन क्लीनिकों में अब तक 10 लाख से अधिक मरीज अपने इलाज के लिए आ चुके हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, स्वास्थ्य सचिव अजोए कुमार शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।


271 डॉक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भर्ती 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों, 90 लैब टेक्नीशियनों और 17 हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि आज जिस ऑडिटोरियम में यह समागम हो रहा है, वह अलग-अलग सरकारी विभागों में हजारों नौजवानों को नौकरियां मिलने का गवाह है। राज्य सरकार ने 10 महीनों में पंजाब के नौजवानों को 25,886 सरकारी नौकरियां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed