फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those who are suffering from serious diseases, first get a medical certificate for vaccination

टीकाकरण का दूसरा चरण आज से, कैसे करें पंजीकरण और कब आएगा नंबर, यहां पढ़ें- हर सवाल का जवाब

Mon, 01 Mar 2021 12:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Those who are suffering from serious diseases, first get a medical certificate for vaccination
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

आज से कोरोना वायरस का टीका आम आदमी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले टीका लगवा सकेंगे। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी भ्रम की स्थिति है। कई लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपना पंजीकरण कैसे करवाएं। अगर प्राइवेट में टीका लगवाते हैं तो कितना दाम देना होगा। इससे जुड़े कई सवाल हैं, जिनके जवाब हमने विशेषज्ञों से पूछे। आइए जानते हैं कुछ अहम सवाल और उनके जवाब।

विज्ञापन


सवाल : एक मार्च से किन लोगों को टीका लगेगा
जवाब : 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति और 45 वर्ष से ऊपर वाले वह लोग, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

सवाल : किस गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज टीका लगवा सकते हैं
जवाब : भारत सरकार ने शनिवार को बीमारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हृदय प्रत्यारोपण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी की बीमारी, किडनी फेल के मरीज, जिन मरीजों का डायलिसिस चल रहा है, लिवर सिरोसिस, श्वास संबंधी रोगी, लिम्फोमा कैंसर पीड़ित, प्लास्टिक एनिमिया, थैलेसीमिया, एचआईवी, मस्कुलर डिस्ट्राफी और एसिड अटैक के गंभीर मरीजों को शामिल किया गया है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीज टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन


सवाल : इसका कैसे सत्यापन होगा कि मैं गंभीर बीमारी से पीड़ित हूं
जवाब : ऐसे मरीजों को टीकाकरण केंद्र पर पहले अपनी बीमारी का एक प्रमाणपत्र दिखाना होगा। यह प्रमाणपत्र उस डॉक्टर से तैयार करवा सकते हैं, जिससे आपका इलाज चल रहा है। या फिर किसी भी पंजीकृत चिकित्सक से इसका एक प्रमाणपत्र तैयार करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : टीकाकरण के लिए नाम कैसे पंजीकृत करवाएं
जवाब : सरकार कोविन 2.0 पोर्टल लांच करने जा रही है। टीकाकरण के लिए इस पोर्टल पर अपना नाम पंजीकृत करवाना होगा। पंजीकरण के समय वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपके पास रहता हो। सरकार ने अभी पोर्टल को लांच नहीं किया है। पोर्टल और एप आज या कल में लांच हो जाएगा।

सवाल : जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा सकेंगे, उनके लिए क्या व्यवस्था होगी
जवाब : यूटी प्रशासन ने इसके लिए कदम उठाने जा रहा है। कुछ ऐसे सेंटर बनाए जाएंगे, जहां टीकाकरण के लिए योग्य व्यक्ति अपना नाम पंजीकरण करवा सकेंगे। इसकी घोषणा भी सोमवार को हो सकेगी। टीके का दिन और समय का चुनाव लोग खुद कर सकेंगे। दिन की उपलब्धता न होने पर उन्हें अगले दिन का समय मिलेगा।

सवाल : टीकाकरण के लाभार्थी का सत्यापन कैसे होगा
जवाब : सरकार ने 12 तरह के पहचानपत्रों की सूची जारी की है। इसमें मुख्य रूप से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, पासपोर्ट, पेंशन प्रमाणपत्र, सरकारी कर्मचारी के कार्यालय से जारी पहचानपत्र इत्यादि।

सवाल : टीके की कीमत क्या होगी
जवाब : सरकारी अस्पताल में टीकाकरण मुफ्त में होगा, जबकि निजी अस्पताल में इसके लिए आपको 250 रुपये चुकाने होंगे। इसमें टीके की कीमत 150 रुपये जबकि 100 रुपये सेवा शुल्क का रहेगा। 

सवाल : चंडीगढ़ में कहां-कहां टीका लगवा सकेंगे
जवाब : सरकारी अस्पतालों में पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, मनीमाजरा सिविल अस्पताल, सिविल अस्पताल सेक्टर-45, सेक्टर-23 व 49 के हेल्थ वेलनेस सेंटर, सेक्टर-26 के पुलिस अस्पताल समेत कुल 17 जगह टीका लगेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 200 लोग टीका लगवा सकेंगे। चंडीगढ़ के 15 निजी अस्पतालों से भी बातचीत चल रही है, जिसकी सूची रविवार को जारी होगी।

सवाल : टीकाकरण से पहले क्या तैयारी करनी पड़ेगी
जवाब : इसके लिए कुछ खास नहीं करना पड़ेगा। जो रुटीन अभी अपना रहे हैं, उसी को अपनाते हुए टीका लगवा सकते हैं। टीका लगवाने से से पहले डॉक्टर आपसे जो सवाल पूछेगा, उसकी सही जानकारी उपलब्ध करानी होगी। वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक अस्पताल में जरूर रुकें।

भारत सरकार का टीका बहुत ही सुरक्षित है। अब तक डेढ़ करोड़ लोगों को यह टीका लग चुका है। टीका लगने के बाद बुखार या सिरदर्द की शिकायत एक हजार में सिर्फ दो लोगों को है। यह बहुत ही सामान्य लक्षण होते हैं। - रविंद्र खैवाल, एडिश्नल प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन पीजीआई।

 

आम जनता के टीकाकरण के लिए पंजीकरण एक मार्च से शुरू हो जाएगा। लोगों को मेरी सलाह है कि जो दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं, वह अपना मेडिकल सर्टिफिकेट जरूर तैयार करवाएं, ताकि अगले दिन आसानी से पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकें। जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा सकेंगे, उनके लिए व्यवस्था की जा रही है। इसकी भी घोषण आज या कल कर में दी जाएगी। - डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed