फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those not taking second dose of corona vaccine in Punjab will be marked

कोरोना टीकाकरण: पंजाब में दूसरी खुराक नहीं लेने वाले होंगे चिह्नित, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से मांगी गई सूची

Sat, 18 Jun 2022 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 01:07 AM IST
सार

पंजाब में दूसरी खुराक को लेकर दूसरे राज्यों के मुकाबले रफ्तार काफी कम मिली है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू किया है, जिन्होंने दूसरी खुराक अभी तक नहीं ली है।

विज्ञापन
Those not taking second dose of corona vaccine in Punjab will be marked
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लोग चिह्नित किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लोगों की सूची मंगाई गई है। जल्द ही विभाग घर-घर टीकाकरण मुहिम शुरू कर लोगों को दूसरी खुराक देगा। दूसरी खुराक की राज्य में रफ्तार कम होने के कारण विभाग ने यह फैसला किया है।

विज्ञापन


पंजाब में अभी तक 210461 हेल्थ वर्कर ने कोरोना टीकाकरण की दूसरी खुराक ली है। वहीं 1013377 फ्रंट लाइन वर्करों ने दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा 45 आयु वर्ग से अधिक वाले 7366385 लोगों ने कोरोना टीकाकरण की दूसरी खुराक का लाभ लिया है। 18 से 44 आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले 10075972, 15 से 17 आयु वर्ग में 738395 और 12 से 14 आयु वर्ग के 313263 लोगों ने टीकाकरण के तहत दूसरी खुराक ली है। 
विज्ञापन


पंजाब में दूसरी खुराक को लेकर दूसरे राज्यों के मुकाबले रफ्तार काफी कम मिली है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू किया है, जिन्होंने दूसरी खुराक अभी तक नहीं ली है। इसकी पूरी जानकारी मिलने के बाद सूबे में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी कोरोना टीकाकरण की दूसरी खुराक लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का अच्छे परिणाम जरूर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में हेराफेरी की सूचना
पंजाब स्वास्थ्य विभाग में सूची बनाए जाने को लेकर आंकड़ों में हेराफेरी की सूचनाएं आ रही हैं। सरकारों के दबाव के कारण स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह खेल कर रहे हैं। विभाग के सूत्रों के अनुसार कुछ ऐसे मामले अधिकारियों के सामने भी आए हैं लेकिन कोई भी इस मामले में कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed