{"_id":"60634b7c5f6fac5aa0765f4e","slug":"those-above-45-years-of-age-will-get-corona-vaccine-in-54-centers-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग : चंडीगढ़ में 45 साल से अधिक उम्र वालों को 54 केंद्रों में लगेगा टीका, यहां जानें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग : चंडीगढ़ में 45 साल से अधिक उम्र वालों को 54 केंद्रों में लगेगा टीका, यहां जानें- पूरी जानकारी
Tue, 30 Mar 2021 09:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:34 PM IST
सार
- टीकाकरण अभियान : सरकारी केंद्रों पर मुफ्त और निजी केंद्रों पर 250 रुपये शुल्क देना होगा
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। उन्हें शहर में बने सभी केंद्रों पर टीका लगवाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि लाभार्थी को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी होगा, जो वह खुद करने के साथ केंद्र पर जाकर भी करवा सकता है।
विज्ञापन
शहर में निजी व सरकारी मिलाकर 54 केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी केंद्रों पर मुफ्त और निजी केंद्रों पर 250 रुपये शुल्क देना होगा। डॉ. कंग ने कहा कि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए टीका लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि टीका लगवाने के बाद संक्रमण की गंभीरता कम होने के साथ मौत का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी
डॉ. कंग ने बताया कि टीका लगवाने से पहले पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता बताना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड से उम्र का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, मोबाइल नंबर पर टीके से संबंधित सूचनाएं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
इसका रखें ध्यान
लाभार्थियों को अगर कोई शारीरिक परेशानी या किसी दवा से एलर्जी है तो वह इसकी सूचना टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने से पहले डॉक्टर या पैरामेडिकल कर्मचारियों को दे दें, ताकि इसका निर्धारण किया जा सके कि उन्हें टीका लगाया जाना है या नहीं।
दो अप्रैल को भी लगेगा टीका
चौथे चरण के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि दो अप्रैल को अवकाश होने के बावजूद सभी केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। डॉ. कंग ने कहा कि अवकाश के दिन टीकाकरण का उद्देश्य जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाकर संक्रमण से सुरक्षित करना है, इसलिए लाभार्थी जल्द से जल्द टीका लगवाएं।