फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This is the country of Raghuvar not Babar say Dhirendra Shastri

Punjab News: यह बाबर का नहीं... रघुवर का देश, पढ़ें- पठानकोट में और क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

Sun, 22 Oct 2023 04:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 04:03 PM IST
सार

पठानकोट पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह बाबर का नहीं... रघुवर का देश है। जब तक विधर्मियों पर कानून सख्त नहीं किया जाएगा। वे निर्दोष हिंदुओं को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते रहेंगे। जब तक इससे सख्ती से नहीं निपटा जाएगा, यह परिस्थिति नहीं बदलेगी।

विज्ञापन
This is the country of Raghuvar not Babar say Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पठानकोट पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब संतों और वीरों की भूमि है। यहां आना हमारा सौभाग्य है। पंजाब एक ऐसा प्रदेश है जो उन्नत है। यहां के लोग बड़े प्यार वाले और दिलवाले होते हैं। उन्होंने कहा कि आते ही हम सबसे पहले श्री स्वर्ण मंदिर गए। वहां लोगों ने जो प्यार लुटाया, उसके हम ऋणी हैं। हमने श्री गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए और श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इसके बाद दुर्गियाना तीर्थ गए। धीरेंद्र शास्त्री तीन दिन तक पठानकोट में ठहरेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय पूरे देश में अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें गुरुद्वारों और मंदिरों में न घुसे। न ही भोले-भाले हिंदू या फिर किसी मजहब के लोगों को बहलाएं। बस इसीलिए जगह-जगह जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यह बाबर का नहीं... रघुवर का देश है। जब तक विधर्मियों पर कानून सख्त नहीं किया जाएगा। वे निर्दोष हिंदुओं को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते रहेंगे। जब तक इससे सख्ती से नहीं निपटा जाएगा, यह परिस्थिति नहीं बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed