Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This Diwali, instead of firecrackers, we will give the gift of greenery.

Chandigarh News: दिवाली पर पटाखे नहीं, हरियाली का उपहार देंगे

Thu, 05 Nov 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
This Diwali, instead of firecrackers, we will give the gift of greenery.
बच्चों का कोना : फोटो सहित
विज्ञापन

दस साल के करन ने दोस्तों के साथ मिलकर बदली मोहल्ले की दिवाली, मिट्टी के दीये जलाए, रंगोली सजाई और पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
एक शहर में करन नाम का दस साल का बच्चा अपने परिवार के साथ रहता था। उसे दिवाली का त्योहार बहुत पसंद था। हर साल वह अपने दोस्तों के साथ पटाखे जलाता और आसमान में चमकती रोशनी देखकर खुश होता था। लेकिन इस बार दिवाली से कुछ दिन पहले स्कूल में पर्यावरण पर विशेष कक्षा लगी। अध्यापिका बच्चों को बगीचे में ले गईं। वहां एक सूखे पौधे को दिखाते हुए उन्होंने पूछा, ‘बच्चो, क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी खुशियों के बीच प्रकृति को कितना नुकसान पहुंचता है?’
बच्चे चुप हो गए। अध्यापिका ने समझाया कि पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा को प्रदूषित करता है। इससे सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। पटाखों का तेज शोर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और जानवरों के लिए भी परेशानी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाना गलत नहीं, लेकिन ऐसा तरीका चुनना जरूरी है, जिससे दूसरों की सेहत और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

करन के मन में अध्यापिका की बातें घर कर गईं। घर पहुंचकर उसने मां से पूछा, ‘मां, क्या इस बार हम बिना पटाखों के दिवाली मना सकते हैं? मां मुस्कराईं और बोलीं, बिल्कुल बेटा! हम मिट्टी के दीये जलाएंगे, रंगोली बनाएंगे और एक पौधा भी लगाएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

करन ने अपने दोस्तों को भी इस विचार के बारे में बताया। शुरुआत में कुछ दोस्तों ने कहा कि पटाखों के बिना दिवाली कैसी? लेकिन करन ने उन्हें समझाया कि कुछ घंटों की आतिशबाजी के बजाय अगर हम पौधे लगाएं, जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटें और घरों को दीयों से सजाएं, तो त्योहार और भी खास बन सकता है। धीरे-धीरे सभी दोस्त तैयार हो गए। बच्चों ने मिलकर फैसला किया कि वे इस दिवाली पटाखे नहीं जलाएंगे और अपने मोहल्ले के लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
दिवाली के दिन बच्चों ने मोहल्ले के पार्क में पौधे लगाए। किसी ने पौधों में पानी डाला, तो किसी ने उनके आसपास की मिट्टी ठीक की। घरों में मिट्टी के दीये जले, आंगन में रंगोली सजी और परिवारों ने मिलकर मिठाइयां बांटीं। बच्चों की पहल देखकर मोहल्ले के कई परिवार भी उनसे जुड़ गए। रात को करन अपने घर की छत पर खड़ा होकर जगमगाते मोहल्ले को देख रहा था। उसने अपने दोस्तों से कहा, ‘इस बार हमने आसमान को धुएं से नहीं भरा, बल्कि धरती को हरियाली का उपहार दिया है।’ उसकी बात सुनकर सभी के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने तय किया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल भी करेंगे, ताकि उनकी पहल केवल दिवाली तक सीमित न रहे।

सीख : करन की कहानी हमें सिखाती है कि बदलाव के लिए उम्र नहीं, अच्छी सोच जरूरी है। अगर हर परिवार दिवाली पर एक पौधा लगाए, पटाखों का इस्तेमाल कम करे और दूसरों को भी जागरूक करे तो मिलकर बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। आखिर त्योहार का असली आनंद दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और प्रकृति को सुरक्षित रखने में ही है। इस दिवाली आइए, रोशनी के साथ जिम्मेदारी भी फैलाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा व हरी-भरी धरती का उपहार दें।

-सिद्धी सिंह, 10वीं, जीएमएसएसएस रायपुरखुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed